फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Subhash of BJP defeated Coalition candidate by 47 votes

भाजपा के सुभाष ने गठबंधन प्रत्याशी को 47 वोटों से हराया

Sat, 10 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Subhash of BJP defeated Coalition candidate by 47 votes
नकुड़ (सहारनपुर)। नकुड़ ब्लाक प्रमुख के लिए हुए मतदान में भाजपा प्रत्याशी सुभाष चौधरी ने गठबंधन प्रत्याशी मनोज कुमार को 47 मतों से पराजित किया। सुभाष चौधरी को 75 जबकि मनोज कुमार को मात्र 28 मत मिले।
विज्ञापन

शनिवार को ब्लाक कार्यालय पर संपन्न हुए चुनाव में 103 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। तीन बजे शुरू हुई मतगणना के बाद आरओ एसडीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने भाजपा प्रत्याशी सुभाष चौधरी को विजयी घोषित किया। जीत के बाद भाजपा नेता राजसिंह माजरा, पवन सिंह राठौर, डायरेक्टर अनिल सैनी, भाजपा जिला मंत्री डॉ. ओमपाल सिंह सैनी, संजीव चौधरी नयागांव, बालिस्टर चौधरी, अशोक त्यागी, संदीप जैनपुर आदि ने हर्ष जताया
विज्ञापन

आयुष राज्य मंत्री के मतदान केंद्र में जाने पर सपाइयों ने किया हंगामा
नकुड़। मतदान के दौरान आयुष राज्य मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी के मतदान केंद्र के अंदर जाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। मतदान के दौरान प्रशासन ने वोटर के अलावा किसी के भी अंदर जाने पर रोक लगाई हुई थी। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जैसे ही आयुष मंत्री डॉ धर्मसिंह सैनी काफिले के साथ अंदर गए तो सपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के मेन गेट पर हंगामा कर दिया। सपा नेता कुंवरपाल सिंह राठी व साहिल खान का कहना था कि प्रशासन ने मीडिया कर्मियों तक को अंदर जाने पर रोक लगा रखी है, फिर आयुष मंत्री को अंदर क्यों जाने दिया। सपाइयों ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन सत्ता पक्ष के दबाव में काम कर रहा है। विरोध करने वालों में प्रधान सुभाष चंद्र, ठाकुर भोपाल सिंह, अनुज प्रधान, गुलाब सिंह राठी, अरसलान खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed