{"_id":"650332dc12438f71be040216","slug":"studies-should-not-be-affected-by-work-done-to-increase-income-dm-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-9519-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"आय बढ़ाने के लिए किए गए कार्यों से पढ़ाई न हो प्रभावित: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आय बढ़ाने के लिए किए गए कार्यों से पढ़ाई न हो प्रभावित: डीएम
विज्ञापन
-कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने ली बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि आय बढ़ाने के लिए किए गए कार्यों से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। साथ ही छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य में भी सुधार किया जाए।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में अशासकीय सहायता प्राप्त, अशासकीय मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के भवनों के अनुरक्षण एवं संस्था के हित में विद्यालयों की आय बढ़ाए जाने की योजना विकसित किये जाने के लिए गठित समिति की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि विद्यालय में मान्यता के समय स्वीकृत मानक से अतिरिक्त खाली पड़ी भूमि का उपयोग विद्यार्थियों से संबंधित गतिविधियों खेल, सांस्कृतिक कार्य, प्रदर्शनी, बागवानी आदि के लिए किया जाएगा। विद्यालय की अतिरिक्त कृषि योग्य या अन्य भूमि को पट्टे एवं बटाई पर दिया जा सकेगा। विद्यालय में अवकाश दिवस पर वैवाहिक एवं अन्य उत्सवों के लिए विद्यालय प्रांगण क्रीड़ा स्थल को छोड़कर किराए पर दिया जा सकेगा।
क्षेत्रीय एवं स्थानीय स्तर पर युवाओं एवं छात्रों के स्वास्थ्य के लिए बिना शैक्षिक गतिविधियों को प्रभावित किये व्यवसायिक जिम, स्वीमिंग पूल आदि विकसित करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि किसी भी दशा में विद्यालय के शैक्षिक, पाठ्य सहगामी एवं आवागमन संबंधी गतिविधियों आदि पर विपरीत प्रभाव न पड़े। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा महेन्द्र सैनी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ. अर्चना द्विवेदी, मेडिकल काॅलेज की प्राचार्य डाॅ. संगीता अनेजा, जिला विद्यालय निरीक्षक योगराज सिंह आदि मौजूद रहे।