फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students turning away from postgraduate, seats vacant in colleges

स्नातकोत्तर से मुंह मोड़ रहे विद्यार्थी, कालेजों में सीटें खाली

Sat, 20 Nov 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Students turning away from postgraduate, seats vacant in colleges
सहारनपुर। स्नातकोत्तर खासकर एमए के विषयों से अभ्यर्थियों का मोह भंग हो रहा है। नतीजा यह है कि महाविद्यालयों में दाखिले बंद होने के बाद बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गई हैं। कुछ विषय ऐसे हैं, जिनमें गिने-चुने ही दाखिले हो सके हैं।
विज्ञापन

जेवी जैन कॉलेज में अंग्रेजी, हिन्दी, समाजशास्त्र, संस्कृत, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र विषयों में एमए होता है। एमए में यहां कुल 560 सीटें हैं। बीते दिनों हुए दाखिलों की तिथि बार-बार बढ़ने के बाद भी 225 से अधिक सीटें खाली रह गई हैं, जबकि दाखिले पूरी तरह बंद हो गए हैं। प्राचार्य डॉ. वकुल बंसल ने बताया कि विश्वविद्यालय स्तर से दाखिले बंद कर दिए गए हैं। जो सीटें खाली हैं अब वह खाली ही रहेंगी। उन्होंने बताया कि उनके यहां एमएससी और एमकॉम की सीटें भर चुकी हैं, केवल एमए की सीटें खाली हैं। उधर, महाराज सिंह कॉलेज में भी एमए में सीटें खाली हैं। एमए अंग्रेजी में 10, एमए राजनीति शास्त्र में नौ सीटें रिक्त हैं। इसी तरह अन्य विषयों में भी सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

यह मानी जा रही हैं वजह
करीब छह वर्ष पहले पीजी की कक्षाओं के पठन-पाठन और परीक्षाओं का तरीका बदला है। अब आंतरिक और वाह्य दोनों तरह की परीक्षाएं होने लगी हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए उपस्थिति बड़े मायने रखती है। यह भी एक वजह हो सकती है कि अब लोग नियमित रूप से कॉलेज आने से बचने के लिए दाखिला नहीं ले रहे हैं। छह साल से दाखिलों में कमी आ रही है। इसके अलावा युवा व्यवसायिक पाठ्यक्रमों या फिर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर अधिक फोकस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed