फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students took out a rally for the awareness of voters

मतदाताओं की जागरुकता के लिए छात्रों ने निकाली रैली

Fri, 11 Feb 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Students took out a rally for the awareness of voters
मतदाता जागरूकता को लेकर घंटाघर पर मतदान के लिये वाहनो पर स्टीकर लगाती एनसीसी कैडेट्स - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। 14 फरवरी को होने वाले विधान सभा निर्वाचन के लिए मतदाताओं को जागरूक करने को शुक्रवार को महानगर के कई माध्यमिक विद्यालयों की ओर से जागरुकता रैली निकाली गई। रैली में छात्र और छात्राओं के साथ ही एनसीसी कैडेट और स्काउट एवं गाइड भी शामिल रहे।
विज्ञापन

मतदाता जागरुकता रैली का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने किया। रैली में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, गुरु नानक इंटर कॉलेज, एसएएम इंटर कॉलेज, के विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया। रैली के दौरान वह हाथों में बैनर और मतदान से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। घंटाघर चौक पर कारों, बसों, दुपहिया वाहनों पर मतदान के लिए प्रेरित करते स्टीकर लगाए, साथ ही लोगों को रोक कर मतदान करने की अपील की। रैली को सफल बनाने में जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त, सहायक वित्त एवं लेखा अधिकारी अजय श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य शोभा चौधरी, मनोज काकरान, सुच्चा सिंह, ब्रिजेश पुंडीर, संजीव कुमार, सुमित, नवीन जैन, मनोज, अनिल भारद्वाज आदि का सहयोग रहा।

मतदाता जागरूकता को लेकर घंटाघर रैली निकालते स्कूली छात्र

मतदाता जागरूकता को लेकर घंटाघर रैली निकालते स्कूली छात्र- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed