फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students stunt on moving cars, video goes viral

सहारनपुर: छात्रों ने चलती कारों पर किया स्टंट, वीडियो वायरल

Fri, 10 Feb 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 10 Feb 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Students stunt on moving cars, video goes viral
रामपुर मनिहारान/सहारनपुर। दिल्ली हाईवे पर कई छात्रों ने चलती कारों के बोनट पर बैठकर स्टंट किया। वाहनों का काफिला लेकर निकले छात्रों ने हूटर भी बजाए। इसका वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने कुछ कारों का चालान किया है, जबकि छात्रों का पता लगाया जा रहा है। एक कार पर भाजपा का झंडा भी लगा था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह छात्र दिल्ली रोड स्थित एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में फेयरवल पार्टी में शामिल होकर लौट रहे थे। कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र में छात्रों ने कार के बोनट पर बैठकर स्टंट किया। वीडियो में एक कार पर भाजपा का झंडा लगा हुआ दिख रहा है। इसके साथ ही कारों पर हूूटर लगे थे, जिन्हें बजाते हुए छात्र हाईवे पर तेजगति कारों को दौड़ा रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। कुछ कारों को चिंहित कर चालान भी किया गया, जबकि छात्रों के बारे में पुलिस पता करने में जुटी है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। कुछ कारों के चालान किए गए हैं और छात्रों की पहचान की जा रही है। इस संबंध में स्कूल प्रबंधन से भी पुलिस ने बातचीत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed