{"_id":"638cdae09b519351a972d7e5","slug":"students-spread-cultural-color-in-the-annual-festival-saharanpur-news-mrt61637959","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: विद्यार्थियों ने वार्षिक उत्सव में बिखेरी सांस्कृतिक छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: विद्यार्थियों ने वार्षिक उत्सव में बिखेरी सांस्कृतिक छटा
विज्ञापन
दिल्ली रोड के पाइनवुड स्कूल संस्कृतिक उत्सव में प्रस्तुति देती छात्राएं
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पाइनवुड स्कूल ने अपना वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने अलग ही छटा बिखेरी। साथ ही योग और खेल के विद्यार्थियों ने भी मंच पर कमाल किया। इसके बाद सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी के हाथों मेधावियों को सम्मानित कराया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम, सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणवीर सिंह, स्कूल के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, रीना अग्रवाल, निदेशक संतोष गुप्ता और प्रधानाचार्य डॉ. संजीव जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद अलग-अलग कक्षाओं, जिनमें दसवीं और 12वीं भी शामिल रही कि मेधावियों को अभिभावकों सहित मंच पर बुलाकर सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणवीर सिंह के हाथों पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। खेल प्रतिभाओं को भी ट्रॉफी प्रदान की गई। जूडो के खिलाड़ियों से सामूहिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते हुए तालियां बटोरी।
विज्ञापन
इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव व कोरोना थीम पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में नाटक का मंचन भी किया। नृत्य व गीतों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में कक्षा चार से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

दिल्ली रोड के पाइनवुड स्कूल संस्कृतिक उत्सव में पीरामिड़ बनाते छात्र छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

दिल्ली रोड के पाइनवुड स्कूल संस्कृतिक उत्सव में प्रस्तुति देती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR