फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students protest against cancellation of admission

दाखिले निरस्त करने के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन

Wed, 06 Nov 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Students protest against cancellation of admission
जैन कॉलेज पर प्रदर्शन करते एलएलबी के छात्र - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में एलएलबी के जिन छात्रों के दाखिले निरस्त किए गए हैं वह आंदोलन की राह पर हैं। मंगलवार को उक्त छात्रों ने धरना और प्रदर्शन किया। मांग नहीं माने जाने तक आंदोलन जारी रखने और जरूरत पड़ने पर भूख हड़ताल तक करने की चेतावनी कॉलेज प्रशासन को दी है।
विज्ञापन

छात्रों ने अल्पसंख्यक सीटों पर दाखिले देने में अवैध वसूली करने का भी आरोप कॉलेज प्रशासन पर लगाया। प्रदर्शन करने वालों में योगेश सिंह, मनीष चौधरी, अक्षय चौधरी, हर्ष चौधरी, अलीषा, सिमरन गोयल, सिमरन, जगतराम आदि शामिल रहे। उधर, कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर वकुल बंसल ने बताया कि जिन छात्रों के दाखिले निरस्त किए गए हैं। उनकी कक्षाओं में उपस्थिति बेहद कम है। अब यदि वह लगातार भी कक्षाओं में उपस्थित हों तो भी उपस्थिति मानकों के अनुरूप पूरी नहीं होती हैं। ऐसे में बार काउंसिल ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के अनुपालन में छात्रों के दाखिले निरस्त किए गए हैं। डॉक्टर बंसल ने बताया कि उन्होंने छात्रों को साल खराब नहीं होने देने का आश्वासन दिया है। मगर इस शर्त के साथ कि अगले सेमेस्टर में उपस्थिति को कवर कर लें। इसके बावजूद छात्र मानने को तैयार नहीं हैं। डीएम, एसएसपी और कोतवाली प्रभारी को पत्र लिखकर छात्रों के आंदोलन के बारे में अवगत करा दिया गया है। -
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed