{"_id":"63ffa0a87fed4bda8d090eb4","slug":"students-health-deteriorated-during-class-10th-exam-saharanpur-news-c-14-1-138448-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 10वीं की परीक्षा के दौरान बिगड़ी छात्रा की तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 10वीं की परीक्षा के दौरान बिगड़ी छात्रा की तबीयत
Thu, 02 Mar 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
नानौता। यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा के दौरान छात्रा की हालत बिगड़ने पर उसका सीएचसी ले जाकर उपचार कराया गया। हालांकि उसकी हालत में सुधार आने पर उसे फिर परीक्षा केंद्र पहुंचा कर उसकी परीक्षा संपन्न करवा दी गई।
नगर के किसान सेवक इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र बना हुआ है। बुधवार को कक्षा दसवीं का अंग्रेजी विषय का पेपर था। इसी दौरान करीब 10:20 बजे परीक्षा दे रही एक छात्रा के शरीर में जोर से कंपन शुरू हो गया। हालत बिगड़ती देख पहले काॅलेज शिक्षकों द्वारा उसे धूप में बैठाया गया, लेकिन कंपन की स्थिति और बढ़ती देख काॅलेज प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीण मिश्रा द्वारा पुलिस की मदद से सरकारी एंबुलेंस बुलवाकर पुलिस और अध्यापिकाओं की निगरानी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। जहां उपचार के कुछ देर बाद छात्रा की हालत में सुधार होने पर उसे वापस कॉलेज लाया गया। प्रधानाचार्य डाॅ. प्रवीण मिश्रा ने बताया कि परीक्षा के दौरान एक छात्रा की तबीयत खराब हो गई थी। उपचार के बाद परीक्षा में बैठाया गया।