फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   student's condition deteriorated on hunger strike

भूख हड़ताल पर छात्र की हालत बिगड़ी

Fri, 20 Nov 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 20 Nov 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
student's condition deteriorated on hunger strike
जेवी जैन कॉलेज के छात्र ड्रेस कोड लागू न करने और छात्र संघ चुनाव कराने समेत कई मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। कॉलेज के गेट पर भूख हड़ताल कर रहे एक छात्र की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी।
विज्ञापन

 
बृहस्पतिवार को छात्र कॉलेज गेट पर सुबह से ही भूख हड़ताल पर बैठ गए। छात्र नेता सहदेव चौधरी ने कहा कि कॉलेज प्रशासन छात्रों को फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देता है। अनुज चौहान और मोहित कपिल ने कहा कि कॉलेज में छात्र संघ चुनाव नहीं कराए गए तो राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग करेंगे। अतुल नंदी ने कहा कि कॉलेज में छात्र-छात्राओं से अवैध वसूली की जाती है।
विज्ञापन

 
भूख हड़ताल के दौरान कॉलेज के छात्र मोहित कपिल की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। वहां उनको प्राथमिक उपचार के बाद अवकाश दे दिया गया। भूख हड़ताल में मन्नू, विभू, विकास, गगन, ललित, रिंकल, राहुल, सचिन, रूपेश, अरविंद, मोहित, अर्जुन, महेंद्र, सविता, पूजा, कविता आदि रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की निगरानी में हुई पढ़ाई
जेवी जैन कॉलेज में बृहस्पतिवार को दिनभर पुलिस बल तैनात रहा। कॉलेज गेट पर छात्रों के हंगामे के बीच पढ़ाई पुलिस फोर्स की निगरानी में करायी गई।

इन मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे छात्र
- महाविद्यालय में ड्रेस कोड लागू न किया जाएं।
- छात्र-छात्राओं से की जाने वाली अवैध वसूली पर रोक लगाई जाएं।
- प्राचार्य का आवास खाली कराया जाएं।
- महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव कराए जाएं।  

तीन छात्रों को जारी किया नोटिस
कॉलेज की ओर से छात्र मोहित शर्मा, अनुज चौहान और अतुल चौधरी को नोटिस जारी कर तीन दिनों की अवधि में जवाब तलब किया गया है। तीनों छात्रों का जवाब मिलने के बार कार्रवाई की जाएगी।
- डा. जेपी सिंघल, प्राचार्य, जैन कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed