फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Student's body found hanging from a rope on the ceiling fan

फांसी पर लटका

Sun, 23 Feb 2020 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Student's body found hanging from a rope on the ceiling fan
छात्र का शव कमरे में लगे पंखे पर रस्सी से लटका मिला
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय छात्र का शव कमरे में लगे पंखे पर रस्सी से लटका मिला। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक छात्र नगर के एक इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा का छात्र है। उसकी बोर्ड परीक्षा चल रही है। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपने गांव ले जाकर दफना दिया।
शनिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे नगर के मोहल्ला शेख जादगान में रहने वाले एक व्यक्ति का इंटर में पढ़ने वाला 20 वर्षीय पुत्र अपने पिता की परचून की दुकान से घर खाना खाने के लिए गया । घर में युवक मकान में ऊपर बने कमरे में चला गया। जब काफी देर तक युवक नीचे नहीं आए तो उसकी मां उसे देखने गई। कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो युवक का शव कमरे में लगे पंखे पर लटका हुआ मिला। इसे देखते ही युवक की मां की चीख निकल गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

बताया गया है कि छात्र का यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा का दूसरी पाली में पेपर था। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपने गांव में ले जाकर दफना दिया। मृतक ुछात्र का परिवार क्षेत्र के गांव से पिछले कुछ समय से नगर के मोहल्ला शेखजादगान में रह रहा है। थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने मामले से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed