{"_id":"9cb0c4f2fafa93dd4446d1970534f632","slug":"student-reports-cite-failure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेल स्टूडेंट की रिपोर्ट तलब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेल स्टूडेंट की रिपोर्ट तलब
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 23 Sep 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी छात्र सभा के प्रतिनिधि मंडल ने महाराज सिंह कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष अर्जुन पंडित के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति से मुलाकात की। उन्होंने ग्रेजुएशन की कक्षाओं में अधिकांश छात्र-छात्राओं के फेल दर्शाने पर नाराजगी जताई। प्रतिनिधि मंडल ने परीक्षा परिणाम में जल्द सुधार की मांग की।
छात्र प्रतिनिधि मंडल ने कुलपति के सामने समस्याएं रखी। कहा कि एक माह पहले भी समस्याओं से अवगत कराया गया था लेकिन समाधान नहीं हो सका। कुलपति ने छात्र-छात्राओं को बताया कि कॉलेज स्तर से पत्राचार न होने के कारण एक भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। कुलपति ने प्राचार्य को पत्र लिखकर विद्यार्थियों की समस्याओं की बाबत रिपोर्ट मांगी है। साथ ही विद्यार्थियों के फेल प्रतिशत की जानकारी मांगी। छात्र संघ अध्यक्ष अर्जुन पंडित ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज स्तर से एक भी छात्र की समस्या का समाधान कराने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कॉलेज प्रशासन पर छात्र हितों की अवहेलना का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कॉलेज की लापरवाही से किसी भी छात्र का भविष्य खराब होता है तो कॉलेज प्रशासन के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाया जाएगा। छात्र नेता हरीश सूर्यवंशी और अमित ने कहा कि शिक्षक छात्र-छात्राओं के अभिभावक समान है। इस अवसर पर विनित शर्मा, अजय पुंडीर, हरीश, अमित, विकास, प्राची, दिलीप, शोएब, अमरदीप आदि मौजूद रहे।