{"_id":"5e4adec38ebc3eccde1dfdb7","slug":"student-killed-in-collision-with-two-bikes-three-injured-including-brother-saharanpur-news-mrt4693640175","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की टक्कर में छात्रा की मौत, भाई सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की टक्कर में छात्रा की मौत, भाई सहित तीन घायल
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। दो बाइकों की आमने सामने की हुई भिड़ंत में एक छात्रा की मौत हो गई। जबकि छात्रा के भाई सहित तीन युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के मुताबिक मुरादखेडी गांव निवासी 19 वर्षीय रूपा पुत्री कंवरपाल अपने तहेरे भाई नवीन के साथ रविवार की रात शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाइक द्वारा गांव लौट रही थी। करीब आठ बजे जैसे ही ये लोग दैदपुरा गांव के पास पहुंचे तो सामने से दूसरी बाइक पर आ रहे दैदपुरा गांव निवासी रवि पुत्र राजू एक अन्य युवक की बाइक से इनकी टक्कर हो गई। दोनों बाइकों की भिड़ंत में रूपा के अलावा तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल सरकारी एंबुलेंस के जरिये नकुड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रूपा को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल नवीन, रवि व तीसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि रूपा बीए की छात्रा थी। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। चौकी प्रभारी दिनेश कुमार कसाना का कहना है कि घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची परंतु पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया था। रूपा की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।