फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Student dies due to drowning in pool while taking bath in Hindon river

हिंडन नदी में नहाते वक्त कुंड में डूबने से छात्र की मौत

Fri, 05 Aug 2022 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Student dies due to drowning in pool while taking bath in Hindon river
छुटमलपुर में अस्पताल के सामने लगी लोगों की भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। स्कूल से लौटते वक्त हिंडन नदी में नहाते वक्त कक्षा 11 के छात्र की कुंड में डूबने से मौत हो गई। खासी मशक्कत के बाद उसके शव को बाहर निकाला जा सका। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने छात्र के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव सरदाहेड़ी निवासी सुधीर (16) पुत्र महेंद्र छुटमलपुर के एएचपी इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी के बाद ट्यूशन पढ़ कर वह गांव लौट रहा था। रास्ते में गांव अलीपुर संभालकी के पास से बहने वाली हिंडन नदी में वह नहाने उतर गया। बताया जाता है नदी में गहरा कुंड बना है, जिसमें अचानक सुधीर फंस गया। उसे डूबते देख नदी किनारे पशु चरा रहे युवक ने शोर मचाया जिस पर आस पास से ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह कुंड में समा चुका था। इसके बाद अलीपुर संभालकी के गोताखोर युवकों शफीक, लियाकत, फिरोज, हुसैन, आजम आदि ने घंटे भर की मशक्कत के बाद किसी तरह उसे बाहर निकाला। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस उसे लेकर सीएचसी फतेहपुर पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सतेंद्र नागर ने बताया कि छात्र की डूबने से मौत हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुधीर सात भाई बहनों में छठे नंबर का था। उसके पिता महेंद्र छुटमलपुर में रेहड़ी लगाते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है। छात्र की मौत के बाद उसके पिता का रो रो कर बुरा हाल था। वे उस घड़ी को कोस रहे थे जब सुधीर नहाने के लिए नदी में उतरा था। कुछ देर पहले ही वह छुटमलपुर में उन्हे मिल कर गांव के लिए निकला था। सुधीर की मौत से उसके भाई बहनों का भी रो रो कर बुरा हाल था। उसके डूबने की सूचना पर छुटमलपुर अस्पताल में भी बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed