{"_id":"67d1d388c9b68ddc8a02e714","slug":"struggle-to-get-a-seat-have-to-travel-standing-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-144625-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सीट पाने के लिए जद्दोजहद, खड़े होकर करना पड़ रहा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सीट पाने के लिए जद्दोजहद, खड़े होकर करना पड़ रहा सफर
विज्ञापन
होली के चलते रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ती यात्रियों की भीड़
विज्ञापन
सहारनपुर। होली पर घर जाने के लिए लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। होली स्पेशल ट्रेनें भी कम पड़ने लगी हैं। नियमित के साथ स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को सीट पाने के लिए मारामारी मची है।
रेलवे ने होली त्योहार पर घर जाने के लिए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है, लेकिन स्पेशल ट्रेनों हो या नियमित सभी ट्रेनों में यात्रियों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है।
यात्रियों को खड़े होकर सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जनरल कोच में हालत और भी खराब है।
जनरल कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं है। ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ को व्यवस्था संभालनी पड़ रही है। ट्रेनों में सवार होने में किसी यात्रियों को चोट ना पहुंचे इसके लिए जीआरपी और आरपीएफ रस्सा लगाकर यात्रियों को ट्रेनों में बैठा रही है। रेलवे ने अलग-अलग तिथियों में 29 मार्च तक होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।