{"_id":"633f19309c40db593865f757","slug":"struggle-over-running-water-containing-cow-dung-in-the-drain-nine-injured-saharanpur-news-mrt608471023","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली में गोबर का पानी चलने पर संघर्ष, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली में गोबर का पानी चलने पर संघर्ष, नौ घायल
विज्ञापन
गांव सोंधेबास में हुए संघर्ष में घायल
- फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना (सहारनपुर)। गांव सौंधेबांस में नाली में गोबर का पानी चलाने को लेकर एक ही संप्रदाय के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। संघर्ष में दोनों पक्षों की चार महिलाओं सहित नौ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से तीन को गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
बृहस्पतिवार की देर शाम थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव सौंधेबांस में नाली में कूड़ा तथा गोबर का गंदा पानी चलाने को लेकर कहासुनी के बाद एक ही संप्रदाय के महिला पुरुष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे, पत्थर तथा धारदार हथियार चलने लगे। दोनों पक्षों की ओर से चार महिला सहित नौ लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के रुखसार पत्नी महताब, शराफत पुत्र लियाकत, अल्ताफ पुत्र राजिक, मेहराब पुत्र राजिक, मुशर्रफ पुत्र लियाकत घायल हो गए। दूसरे पक्ष की ओर से जहांगीर पुत्र मुमताज, अलमगीर पुत्र मुमताज, हसीना पत्नी मुमताज, साजिदा पत्नी जहांगीर, जहांगीर पुत्र मुमताज तथा नाजिमा पत्नी तालिब घायल हुए हैं।
संघर्ष की सूचना किसी ने थाना चिलकाना पुलिस को दी। पुलिस यमुना पार स्थित इस गांव में नाव का सहारा लेकर घटनास्थल पर पहुंची। दोनों पक्षों को तितर-बितर किया। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। संघर्ष में तीन की हालत गंभीर बनी है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि अभी किसी पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

गांव सोंधेबास में हुए संघर्ष में घायल- फोटो : SAHARANPUR