फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Struggle in Taharpur, nine injured including woman

ताहरपुर में संघर्ष, महिला समेत नौ घायल

Fri, 25 Mar 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Struggle in Taharpur, nine injured including woman
घायल ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
मिर्जापुर (सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव ताहरपुर में बृहस्पतिवार की रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। इसमें एक महिला समेत नौ लोग घायल हुए है, जिन्हें पुलिस ने बेहट सीएचसी में भर्ती कराया है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

संघर्ष की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। गांव ताहरपुर निवासी राशिद पुत्र मकसूद व नुरद्दीन पुत्र नेक मोहम्मद के बीच रात किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। दोनों पक्षों का आरोप है कि धारदार हथियारों से हमला किया गया। इसमें एक पक्ष से नूरद्दीन, नौशाद पुत्र मंजूर, शमीम पुत्र फकरू, जुबैर पुत्र नूरद्दीन, आशना पत्नी जुबैर, मुस्तकीम पुत्र कामिल निवासी ताहरपुर, मुर्सलीन पुत्र हमीद निवासी गांव हरड़ाखेड़ी थाना चिलकाना व दूसरे पक्ष के राशिद व वाजिद पुत्र मकसूद घायल हुए है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना मिर्जापुर पुलिस ने सभी घायलों को बेहट सीएचसी में भर्ती कराया। नूरद्दीन पक्ष का कहना है कि राशिद पक्ष के लोग उनसे रंजिश रखते हैं। शाम के समय उसका बेटा जुबैर घर आ रहा था, आरोप है कि राशिद पक्ष के लोगों ने उस पर हमला कर दिया। जब वे उसे बचाने पहुंचे तो उन्होंने उन पर भी लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला किया, जबकि राशिद पक्ष का कहना है कि गांव में ही उनकी आटा चक्की है। नूरदीन की भैंस उनकी आटा चक्की में घुस गई थी, जिसके लिए उन्होंने नूरद्दीन को कहा तो उन्होंने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल कराया गया है। अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चित्रांशु गौतम, सीओ बेहट

घायल ग्रामीण

घायल ग्रामीण- फोटो : SAHARANPUR

घायल ग्रामीण

घायल ग्रामीण- फोटो : SAHARANPUR

घायल ग्रामीण

घायल ग्रामीण- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed