फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Strong lobbying should be done to punish the criminals: DM

अपराधियों को सजा दिलाने के लिए करें मजबूत पैरवी: डीएम

Thu, 26 Aug 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Strong lobbying should be done to punish the criminals: DM
अपराधियों को सजा दिलाने के लिए करें मजबूत पैरवी: डीएम
विज्ञापन

सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा महिलाओं के प्रति अपराधों में आरोपियों को सजा दिलाने के लिए मजबूत पैरवी की जाए। आरोपियों के जमानत प्रार्थनापत्र पर मजबूती से विरोध दर्ज कराएं, ताकि आरोपी जेल से रिहा ना हो सकें।

जिलाधिकारी ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में अभियोजन अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वादों के निस्तारण में तेजी लाई जाए। साथ ही पोर्टल पर सही फीडिंग की जाए। संगीन धाराओं में लंबित मुकदमों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराएं। मॉनिटरिंग सेल की बैठक में रखने वाले बिंदुओं को पहले से ही तैयार कर लिया जाए। संगीन धाराओं के अपराधों में किसी भी अपराधी की जमानत नहीं होनी चाहिए। इसके लिए पुलिस से जो भी सहायता और साक्ष्यों की जरूरत है, वो उपलब्ध कराएं। इस दौरान एसपी सिटी राजेश कुमार, संयुक्त निदेशक अभियोजन रूबी यादव, जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव गुप्ता, सिविल उमेश कुमार त्यागी सहित सहायक शासकीय अधिवक्ता एवं अभियोजन अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed