फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Strike if full cane price is not paid by 25 July

सहारनपुर: किसानों का एलान, 25 जुलाई तक संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हुआ तो धरना

Wed, 15 Jul 2020 10:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 15 Jul 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
Strike if full cane price is not paid by 25 July
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में किसान सहकारी चीनी मिल परिसर में आहूत भारतीय किसान संगठन की बैठक में तय किया गया है कि यदि चीनी मिल 25 जुलाई तक संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करती हैं तो जिला गन्ना अधिकारी सहारनपुर के खिलाफ धरना एवं घेराव किया जाएगा। इस संबंध का ज्ञापन चीनी मिल प्रधान प्रबंधक डॉ. प्रशांत कुमार को दिया गया है। 
विज्ञापन


मंगलवार को किसान सहकारी चीनी मिल परिसर में आयोजित बैठक में भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह ने कहा चीनी मिल द्वारा अनावश्यक रूप से क्षेत्र के किसानों से हिस्सा प्रमाण पत्र व खसरा खतौनी मंगाई जा रही है, इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आगामी पेराई सत्र से पहले चीनी मिल की मशीनों को दुरुस्त करें ताकि पिछले सत्र की तरह मिल का बॉयलर आदि न फटे और किसानों के सामने गन्ना आपूर्ति की समस्या उत्पन्न न हो। यार्ड समस्या को समय रहते हुए ठीक करा लिया जाए तथा किसानों के लिए पीने के पानी तथा प्रकाश की उचित व्यवस्था की जाए और साथ ही साफ सफाई का भी उचित व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों के लिए किसान भवन को दुरुस्त कर किसानों के बैठने के लिए कुर्सियां की व्यवस्था की जाए और पीने के पानी के लिए शुद्ध जल की टंकी की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा यदि 25 जुलाई तक गन्ने का भुगतान नहीं किया तो संगठन के लोग जिला गन्ना अधिकारी सहारनपुर के यहां धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।


इसमें ठाकुर श्यामवीर सिंह, सुभाष सिंह, ब्रह्मदत्त त्यागी, कुलदीप, राज कुमार, जवाहर सिंह, सतपाल सिंह, तरसेम सिंह, कुंवर सिंह, विवेक चौधरी, सुनील त्यागी, आनंद प्रकाश बलराज सिंह, पवन कुमार, मेन पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed