फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Strict action should be taken against those who spoil the environment: ADG

माहौल खराब करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई : एडीजी

Fri, 16 Feb 2024 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 16 Feb 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Strict action should be taken against those who spoil the environment: ADG
सहारनपुर के पुलिस लाइन सभागार में बैठक लेते एडीजी मेरठ जोन ,स्रोत पुलिस विभाग
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मेरठ जोन के एडीजी ध्रुव ठाकुर ने पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा बार्डर पर सतर्कता बरती जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन मामलों की विवेचना लंबित है उन्हें तत्काल पूरा करें, जिससे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जा सके। लाइसेंसी असलहे, लापता हिस्ट्रीशीटर समेत तमाम रिकॉर्ड को जांचा जाए। इसके अलावा चेकिंग भी बढ़ाई जाए। चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी अलर्ट रहे। रविदास जयंती को लेकर सतर्कता बरती जाए। यात्रा या जुलूस निकालने को लेकर कोई नई परंपरा नहीं होनी चाहिए। एडीजी ने निर्देश दिए कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया जाए। डीआइजी अजय साहनी और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एडीशनल एसपी, सीओ और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed