{"_id":"6223a0df31327f0914794fea","slug":"street-vendors-will-also-be-linked-to-jan-dhan-and-insurance-schemes-saharanpur-news-mrt5793826188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम स्वनिधि ऋण के लिए लगेंगे दो मेगा कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम स्वनिधि ऋण के लिए लगेंगे दो मेगा कैंप
विज्ञापन
निगम में पीएम स्वनिधि ऋण योजना के सम्बंध में अधिकारियों की बैठक लेते नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पथ विक्रेताओं एवं पटरी दुकानदारों को पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण उपलब्ध कराने के लिए मार्च महीने में दो दिवसीय दो मेगा कैंप लगेंगे। इसके अलावा इन पथ विक्रेताओं को अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जनधन योजना व पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना से अनिवार्य रूप से जोड़ा जाएगा।
पीएम स्वनिधि को लेकर शनिवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शासन स्तर की वीडियो कांफ्रेंसिंग में उक्त निर्देश दिए गए। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग में मिले निर्देशों के तहत 14-15 व 24-25 मार्च को पीएम स्वनिधि के ऋण लक्ष्य को पूरा करने के लिए मेगा कैंप लगाए जाएगे। पीएम स्वनिधि के तहत अभी तक ऑनलाइन 13,222 आवेदन प्राप्त हुए है, जिनमें से 12,235 पथ विक्रेताओं के ऋण स्वीकृत हुए है। इनमें से 11,202 लाभार्थियों को ऋण प्राप्त हो चुका है।
नगरायुक्त ने बताया कि सभी बैंकों के जिला समन्वयक यह भी सुनिश्चित करेंगे कि पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जनधन योजना व पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना से पथ विक्रेताओं को अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए और ऋण देते समय ही इनसे आवश्यक अभिलेखों पर हस्ताक्षर करा लिए जाएं ताकि इन सब योजनाओं का लाभ पथ विक्रेताओं को मिल सके। बैठक में अपर नगरायुक्त राजेश यादव, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन व पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संदीव मिश्रा व डूडा के संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।