{"_id":"69839d322d8c86d3f607d18e","slug":"stray-dogs-terrorize-35-people-get-anti-rabies-shots-at-chc-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-168703-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आवारा कुत्तों का आतंक, सीएचसी पर 35 लोगों ने लगवाए एंटी रेबीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आवारा कुत्तों का आतंक, सीएचसी पर 35 लोगों ने लगवाए एंटी रेबीज
विज्ञापन
नानौता। नगर में मंदिर से पूजा अर्चना कर लौट रही एक महिला को आवारा कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। सीएचसी पर एक दिन में 35 लोगों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए गए।
बुधवार को सुबह मंदिर से पूजा अर्चना कर वापस घर पर लौट रही नगर की मेन बाजार निवासी महिला अनीता जैन को सड़क पर घूम रहे आवारा कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। इसके अलावा नगर के प्रमोद कुमार, शमशाद हुसैन, साहिल, लक्ष्मी, नितिन, साइमा आदि भी कुत्तों के हमले का शिकार होकर घायल हुए हैं। गलियों में बड़ी संख्या में घूम रहे आवारा कुत्तों के झुंड के खौफ से महिलाओं और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने इन कुत्तों को पकड़वा कर कहीं दूर छुड़वाने की मांग की है।
सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि नगर एव क्षेत्र से एक दिन में कुत्तों के हमले में घायल 35 से अधिक लोग इलाज के लिए सीएचसी पहुंचे। सभी को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में कुत्ते काटने के इंजेक्शन उपलब्ध हैं।