फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Strategy ready to give smart look to Bajoria Road

Saharanpur News: बाजोरिया रोड को स्मार्ट लुक देने के लिए रणनीति तैयार 16-44-47

Sun, 04 Dec 2022 05:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Strategy ready to give smart look to Bajoria Road
मंडलायुक्त डॉ लोकेश एम. अपने कार्यालय पर आईएमए के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्मार्ट सिटी के विकास कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान बाजोरिया रोड को स्मार्ट लुक देने के लिए रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम की अध्यक्षता में उनके कार्यालय स्थित सभागार में बाजोरिया रोड तथा आईएमए चौक के सुंदरीकरण के संदर्भ में बैठक की गई। उन्होंने सभी प्रबुद्धजनों से कहा कि स्मार्ट सिटी सहारनपुर को देश में नंबर वन स्थान पर लाने के लिए सभी का सहयोग चाहिए। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि चिकित्सालयों के सामने वाहनों की पार्किंग व्यवस्थित ढंग से कराने के साथ ही पार्किंग के लिए स्थायी रूप से स्थल चयन किया जाए। उन्होंने कहा कि बाजोरिया रोड को स्मार्ट लुक देने के लिए सभी चिकित्सालयों का रंग, डिजाइन, खिड़की, बोर्ड का साइज समान रूप का होना चाहिए। इसी के साथ बिजली, पानी, प्रकाश और सफाई की बेहतर व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि चिकित्सालयों के बाहर लटके विद्युत तारों को भी व्यवस्थित किया जाए। उन्होंने नगर निगम को सर्वे कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि सभी प्रबुद्धजन अपने माध्यम से भी शहर को सुव्यवस्थित एवं साफ रखने के लिए आमजन को जागरूक करें। सभी के सहयोग से ही हमारा शहर नंबर वन पर आएगा। बैठक में नगर आयुक्त गजल भारद्वाज, आईएमए के अध्यक्ष डॉ. सुभाष सहगल, डॉ. अवनीश सिंघल, डॉ. रजनीश आहूजा, डॉ. रविंद्र राणा, डॉ. रजनीश सिंघल, डॉ. संदीप गर्ग, डॉ. संजय कपिल, डॉ. अजय तथा नगर निगम से अमरेंद्र गौतम मौजूद रहे।

मंडलायुक्त कार्यालय में बैठक के दौरान मंडलायुक्त डॉ लोकेश एम. का अभिनंदन करते आईएमए के पदाधिकार?

मंडलायुक्त कार्यालय में बैठक के दौरान मंडलायुक्त डॉ लोकेश एम. का अभिनंदन करते आईएमए के पदाधिकार?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed