फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Strategy changed, now Bhakyu will jam the wheel at five places in the district

रणनीति बदली, अब जनपद में पांच स्थानों पर चक्का जाम करेगी भाकियू

Tue, 22 Sep 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Strategy changed, now Bhakyu will jam the wheel at five places in the district
सहारनपुर। कृषि विधेयकों और किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर भाकियू के 25 सितंबर को होने वाले आंदोलन की रणनीति में परिवर्तन कर दिया गया है। मंडलायुक्त के घेराव की बजाए भाकियू अब जनपद में पांच स्थानों पर चक्का जाम करेगी। इसे किसान कर्फ्यू दिवस का नाम दिया गया है। भाकियू कार्यकर्ता तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
विज्ञापन

कृषि विधेयकों को लेकर आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन 25 सितंबर को चक्का जाम करेगी। पहले भाकियू का मंडलायुक्त का घेराव करने का कार्यक्रम था। इसमें परिवर्तन कर अब पूरे प्रदेश में चक्का जाम करने की रणनीति बनाई गई है। जनपद में भाकियू का पांच स्थानों पर चक्का जाम करने का कार्यक्रम है। सभी स्थानों पर संबंधित उप जिलाधिकारियों को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इसके लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने बताया कि फतेहपुर हाईवे पर कार्यकर्ताओं का नेतृत्व जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह करेंगे। नागल में प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार आंदोलन का नेतृत्व करेंगे। रामपुर मनिहारान में प्रदेश सचिव अमीर हैदर जैदी और जिला उपाध्यक्ष चौधरी जगपाल सिंह चक्का जाम का नेतृत्व करेंगे। सरसावा के शाहजहांपुर में जिला उपाध्यक्ष चौधरी अशोक कुमार, युवा इकाई के प्रदेश महासचिव मेवाराम, संजय चौधरी, देशपाल सिंह, बृजपाल सिंह, कमलेश चौधरी और सरदार भोला सिंह कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करेंगे। गंदेवड़ चौराहे पर बेहट में तहसील अध्यक्ष सचिंद्र राणा, आलिम प्रधान और युवा इकाई के जिलाध्यक्ष अजय कांबोज के नेतृत्व में जाम लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed