{"_id":"6834bb8e71f177a65001ddfc","slug":"strange-water-supply-starts-when-you-sleep-stopstrange-water-supply-starts-when-you-sleep-stops-when-you-wake-ups-when-you-wake-up-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-150415-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब : सोने के समय चालू होती है पानी सप्लाई, जागने पर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजब : सोने के समय चालू होती है पानी सप्लाई, जागने पर बंद
विज्ञापन
देवबंद। मोहल्ला बेरुन कोटला और अंदरुन कोटला के हजारों परिवार गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। यहां के वासियों का आरोप है कि सोने के समय पानी आपूर्ति चालू होती है। जबकि सवेरे जागने के वक्त सप्लाई बंद हो जाती है।
नगर पालिका परिषद पेयजल आपूर्ति को लेकर यूं तो बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ ओर है। गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति का बुरा हाल है। नगर के मोहल्ला बेरुन कोटला और अंदरुन कोटला में पेयजल आपूर्ति का अजब-गजब मामला चल रहा है। यहां आधी रात के बाद टोंटियों में पानी आता है और सवेरे लोगों के जागने से पहले से गायब हो जाता है। मोहल्लेवासी सुफियान, कमाल, आरिफ, हनीफ, हिलाल, नौशाद आदि का कहना है कि पिछले काफी दिनों से लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। पालिका की ओर से मिलने वाली पेयजल आपूर्ति रात में डेढ़ बजे चालू होती है। जबकि सवेरे पांच बजे बंद हो जाती है। जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -
मामला संज्ञान में नहीं है, कोई शिकायत लेकर भी नहीं पहुंचा। सवेरे पांच बजे बिजली भागने पर आपूर्ति बंद हो जाती है यह सही है, क्योंकि हर ट्यूबवैल पर जनरेटर की व्यवस्था नहीं है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। -डॉ. धीरेंद्र कुमार राय, ईओ, नगर पालिका परिषद देवबंद।