{"_id":"60d2302f8ebc3e32e34fb3a3","slug":"story-of-corona-warriors-shown-in-collage-saharanpur-news-mrt544003038","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलॉज में दर्शाई कोरोना योद्धाओं की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोलॉज में दर्शाई कोरोना योद्धाओं की कहानी
विज्ञापन
- कोरोना योद्धाओं पर बनाए कोलॉज के बारे में बताते प्रोफेसर (सेवानिवृत) डीसी अग्रवाल
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना काल में चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ ने जिस साहस के साथ कार्य किया, उसके लिए चिकित्सा कर्मियों को हर स्तर पर सराहा जा रहा है। इनकी सराहना का अनूठा प्रयास प्रोफेसर (सेवानिवृत्त) डीसी अग्रवाल ने भी किया है, जो उन्होंने कोलॉज के रूप में बनाया है। उसके लिए डीसी अग्रवाल ने अमर उजाला के विशेष अभियान संकट के सिपाही की तमाम खबरों का संकलन किया और कोलॉज को कोरोना योद्धाओं को सेल्यूट नाम दिया।
शहर के शिव विहार कॉलोनी में रहने वाले डीसी अग्रवाल जेवी जैन कॉलेज से चित्रकला विभागाध्यक्ष के पद से सेवानिवृत्त हैं। उम्र 80 हो गई है, लेकिन आज भी रचनात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इसी रचनाधर्मिता के चलते उन्होंने कोरोना योद्धाओं के लिए कोलॉज बनाया है। इस कोलॉज में कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद चिकित्सा कर्मियों द्वारा अपनी जान की परवाह किए बगैर मरीजों की देखभाल करने वालों के अनुभव को शामिल किया है, जिनकी कोरोना योद्धाओं की कहानियां अमर उजाला में प्रकाशित हुई थीं। गौरतलब है कि डीसी अग्रवाल इससे पहले महात्मा गांधी की जयंती पर भी कोलॉज बना चुके हैं, जिसमें उन्होंने देश में होने वाली हिंसात्मक घटनाओं को फोकस किया था। इस सहित करीब 19 कोलॉज वह अब तक बना चुके हैं।
कई मंच पर मिल चुका सम्मान
डीसी अग्रवाल 15 साल से ज्यादा समय से कोलॉज बनाते हैं और हेरिटेज फोटोग्राफी में भी खास रुचि रखते हैं। वर्ष 2017 में उन्होंने जेवी जैन कॉलेज में हेरिटेज फोटोग्राफी की प्रदर्शनी लगाई थी। इसके अलावा ललित कला अकादमी लखनऊ, राजा रवि वर्मा आर्ट गैलरी पुणे में भी प्रदर्शनी लगा चुके हैं। इसके अलावा वर्ष 2019 में शिमला में हुई 9वीं इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ आर्ट प्रदर्शनी में शामिल होने पर उन्हें प्रशस्तिपत्र मिला, जबकि 2021 में ही ऑनलाइन हुई प्रदर्शनी में भी प्रशस्ति पत्र मिल चुका है। हाल ही में वह क्रेएटिव ईथोस लखनऊ की तरफ से होने जा रही ऑनलाइन प्रदर्शनी में भी अपने कोलॉज के साथ जुड़ेंगे।