फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Store sealed for three days if mask is not applied

मास्क नहीं लगाने पर तीन दिन के लिए दुकान सील

Fri, 23 Apr 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Store sealed for three days if mask is not applied
गंगोह। कोरोना संक्रमण के चलते शुक्रवार को एसडीएम ने गंगोह के बाजारों में नियमों की अवहेलना करने वाले दुकानदारों की क्लास लगाई। एक दुकान पर कार्यरत लोगों का मास्क न लगाने पर चालान काटने के साथ ही दुकान को तीन दिन के लिए बंद करा दिया गया। इसके अलावा एसडीएम ने मेटाडोर स्टैंड स्थित मांस की दुकानों की भी जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

एसडीएम हिमांशु नागपाल सवेरे दस बजे ही गंगोह पहुंच गये थे। उन्होंने नगर में बनाए गए कंटेनमेंट जोन की बैरिकेडिंग स्थल का मौका मुआयना किया। दुकानदारों द्वारा मास्क लगाने की जांच की। एक दुकान पर कार्यरत चार लोगों द्वारा मास्क न लगाने पर उनका चालान कर दुकान को तीन दिन के लिए बंद करा दिया गया। इस दौरान दुकान खोले जाने पर दस हजार रुपये के जुर्माने की चेतावनी दी गई। बाजार में खबर फैलते ही दुकानदारों ने मास्क लगा लिए। इसके बाद एसडीएम व सीओ ने पुलिस बल के साथ मेटाडोर स्टैंड स्थित मांस की दुकानों पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सभी मांस विक्रेताओं के लाइसेंस आदि की जांच के साथ ही मांस कहां से लाकर बेचा जा रहा है इस बारे में भी जानकारी की गई। एसडीम ने कहा कि नियमों के विरुद्ध काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से मांस विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed