{"_id":"57aa3a694f1c1b8667ee575c","slug":"store-opened-people-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान खोलते ही भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान खोलते ही भड़के लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Wed, 10 Aug 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
मंदिर प्रकरण में आरोपी दुकानदार के दुकान खोलने का विरोध करते हिंदू कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारती डूंडिया मंदिर में मूर्तियां खंडित करने का मामला मंगलवार को फिर उस समय गरमा गया जब एक दुकानदार अपनी दुकान खोलने के लिए वहां पहुंचा। जिसका भाजपा समेत हिंदू समाज के लोगों ने विरोध किया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण प्रशासन ने मंदिर के बाहर फिर से पुलिस बल तैनात कर दिया।
गौरतलब है कि 28 जुलाई को एक युवक ने मंदिर में घुसकर मूर्तियों को खंडित कर दिया था। वहां एकत्र लोगों की भीड़ ने आरोपी दूसरे समुदाय के एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा था। उसी रात कुछ शरारती तत्वों ने रणखंडी रोड स्थित मस्जिद को भी क्षतिग्रस्त किया था। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दो समुदायों के बीच तनाव का स्थिति बन गई थी।
मंगलवार को हिंदू समाज के लोग उस समय आक्रोशित हो गए जब एक दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचा। जिस पर भाजपा नेता अनिल सिंह, सभासद हरिओम सिंघल, मनीष त्यागी, विकास अंबहेटा आदि ने विरोध किया। आरोप लगाया कि उस दुकानदार ने आरोपी युवक को मूर्तियां खंडित करने के लिए हथोड़ा दिया था।
विज्ञापन
पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाल बिजेंद्र सिंह यादव ने आक्रोशित हिंदू समाज के लोगों को बताया कि मामले की जांच चल रही है। लोगों का कहना था कि इस मामले में एडीएम (ई) और एसपी देहात के साथ सहारनपुर में हुई वार्ता में यह आश्वासन दिया था कि कांवड़ यात्रा के बाद मामला निपटा दिया जाएगा।
वहीं मंदिर में बैठक कर हिंदू समाज के लोगों ने आरोपी पर रासुका के तहत कार्रवाई करने, फरार नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व साजिशकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही इस मामले में बुधवार को एसपी देहात से मिलने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर डा. सुखपाल सिंह, पवन धीमान, आनंद वर्मा, ईशान गौड़, पंकज त्यागी, सुरेंद्रपाल सिंह, मनोज सिंघल, बिजेंद्र गुप्ता आदि रहे।
धर्मस्थलों को क्षतिग्रस्त करने वालों पर हो कार्रवाई
देवबंद। राष्ट्रीय नागरिक परिषद के सदस्यों ने धर्मस्थलों को क्षतिग्रस्त किए जाने की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की गई। मंगलवार को परिषद अध्यक्ष डा. मुजम्मिल हसन के आवास पर बैठक में संरक्षक सेठ कुलदीप कुमार ने कहा कि कुछ असमाजिक तत्वों को देवबंद की शांति बर्दाश्त नही हो रही है, लेकिन हमे सदियों से चले आ रहे देवबंद के हिंदू मुस्लिम भाईचारे को कायम रखना होगा।
मो. उस्मान ने एसडीएम से नगर के रेलवे रोड़ पर सार्वजनिक शौचालय बनवाने की मांग की। कहा कि गांव देहात से आने वालों लोगों को सार्वजनिक शौचालय न होने से भारी परेशानी उठानी पड़ती है। संस्था की ओर से 15 अगस्त को विजय चौक पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही वृक्षारोपण भी किया जाएगा। संचालन मास्टर रेहान अहमद ने किया। बैठक में गुरजोत सिंह सेठी, मो. हम्माद, फहीम उस्मानी, ललित मोहन गोयल, नीरज जैन आदि मौजूद रहे।