{"_id":"5e78f7ca8ebc3e76a71ee3a2","slug":"still-be-careful-there-is-war-with-corona-saharanpur-news-mrt4750459116","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भी संभल जाइए...जिंदगी से है जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब भी संभल जाइए...जिंदगी से है जंग
विज्ञापन
घंटाघर पर जनता कर्फ्यू के दुसरे दिन वाहनो पर घूम रही जनता को रोक कर वापिस लौटाती पुलिस
- फोटो : SAHARANPUR
अब भी संभल जाइए... कोरोना से है जंग
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इस जिले के लोगों ने जनता कर्फ्यू में जहां अभूतपूर्व संयम दिखाते हुए बिना पुलिस, बिना डंडे और बिना किसी दबाव के कोरोना से जंग में भरपूर समर्थन दिया था। वहीं, सोमवार को तस्वीर उलट दिखी। लॉकडाउन में जिले की जनता संयम खोती रही और पुलिस सख्ती के जोर पर उन्हें घर भेजती रही। हालत ये आन पड़ी कि जनपद में पुलिस को 150 से अधिक वाहनों का चालान और कई वाहनों को सीज करना पड़ा।
शहर से लेकर देहात तक मनमानी करने वाले लोगों ने न तो पुलिस के डंडे की परवाह की और न जगह-जगह लगे बैरियर की। कई युवा और किशोर तो बिना हेलमेट, बिना मास्क ट्रिपल राइडिंग में ही सड़कों पर ऐसे घूमते रहे जैसे यह लॉकडाउन नहीं बल्कि सैरसपाटे का दिन हो। उनकी यह मौज मस्ती उनकी जिंदगी पर कितनी भारी पड़ सकती है, इसकी परवाह उनके चेहरों पर नजर नहीं आई।
इतना ही नहीं लॉकडाउन घोषित होने के बावजूद घरों में कैद और रात में सो रहे लोगों को भी शरारती तत्वों ने काफी परेशान किया। कई तरह की अफवाहें फैला दी गईं। कहीं खेड़ा पलट दिया तो कहीं देवता आ गए। नतीजा ये हुआ कि लोग रातभर बेचैन रहे। चिकित्सक जो कोरोना से जंग में आम जन के साथ हैं, उन्हें परेशान किया।
विज्ञापन
ये बड़ा खतरा है, लापरवाही छोड़ दीजिए
लॉकडाउन में शासन ने जरूरी सेवाओं के लिए ही छूट दी है। उसे वहीं तक सीमित रखा जाए। लोग समझ लें कि कोराना बहुत बड़ा खतरा है। लापरवाही छोड़ दीजिए वरना आपके साथ ही आपके परिवार, समाज और पूरे देश को भारी पड़ सकता है।
- डॉ. बीएस सौढ़ी, सीएमओ, सहारनपुर
ये पिकनिक का नहीं, मिलकर लड़ने का वक्त
ये खतरनाक बीमारी विकसित देशों को घुटने पर लाकर खड़ा कर चुकी है। जीवन अनमोल है। खुद जिएं और दूसरों को भी जीने दें। एक जिम्मेदार नागरिक की भांति व्यवहार करें। ये पिकनिक का नहीं, कोरोना से मिलकर जंग लड़ने का वक्त है। प्रशासन-पुलिस के निर्देशों का पालन करना पड़ेगा।
- संजय कुमार, कमिश्नर, सहारनपुर मंडल

पुराने चिलकाना अड़डे जनता कर्फ्यू के दुसरे दिन वाहनो पर घूम रही जनता को रोके जाने पर हंगामा करते ?- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन के बीच सब्जी मंडी में पहुंचे लोग।- फोटो : SAHARANPUR