{"_id":"687fdc265940d0ec5e060647","slug":"sticks-were-used-between-two-sides-five-people-including-mother-and-son-were-injured-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-154650-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, मां बेटा सहित पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, मां बेटा सहित पांच घायल
विज्ञापन
छुटमलपुर के गांव दतौली मुगल में हुए संघर्ष में घायल महिला। श्रोत परिजन
-पुलिस ने आठ नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज
-घटना का वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
छुटमलपुर। ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे के प्रयास को लेकर फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव दतौली मुगल में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के मां बेटा सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को डायल 112 ने फतेहपुर सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से महिला को गंभीर होने पर जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अपनी तरफ से दोनों पक्षों के आठ नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एक पक्ष के शाकिर का आरोप है कि सोमवार रात उसकी मां सायरा अपने बिटोड़े में से गोहे लेने गई थी। वहां जा कर देखा तो पड़ोस के ही कुछ लोगों ने उसके बिटौड़े को खुर्द बुर्द कर रखा है जिसका उसने विरोध किया। आरोप है कि कुछ देर में ही इस पक्ष ने उनके घर पर धावा बोल कर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें शाकिर और सायरा को काफी चोटें आईं। दूसरे पक्ष के उम्मेद का कहना है कि शाकिर पक्ष ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करना चाहता है। उन्होंने उन पर उनके घर आकर लाठी डंडों से हमला किया है। इसमें मुस्तरी पत्नी गुलरेज, शहादत और एक अन्य घायल हुए हैं।
इस मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया जिसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। अब यह वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। उधर, सीओ सदर एएसपी मनोज कुमार ने बताया कि प्रकरण में पुलिस ने अपनी तरफ से दोनों पक्षों के हमलावरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वीडियो में दिख रहे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। माहौल बिगाड़ने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।