फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Statue of Baba Khatu Shyam installed amid cheers

Saharanpur News: जयकारों के बीच बाबा खाटू श्याम की मूर्ति स्थापित

Wed, 01 Feb 2023 08:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 01 Feb 2023 08:10 PM IST
विज्ञापन
Statue of Baba Khatu Shyam installed amid cheers
ौन्ताला स्ट्रीट स्थित श्री सिद्ध पीठ सत्यनारायण मंदिर में श्याम बाबा के शीश की स्थापना कर जयघोष
सहारनपुर। मोहल्ला चोंताला स्थित श्री सिद्ध पीठ सत्यनारायण मंदिर में बाबा खाटू श्याम की मूर्ति की विधिविधान से स्थापना की गई। मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना हुई। बाबा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

श्री बालाजी लखदातार श्याम प्रेमी संगठन द्वारा श्याम बाबा की प्रथम छवि श्री सत्यनारायण मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम कर विराजित कराई गई। संगठन का उद्देश्य है कि श्री श्याम बाबा की छवि प्रत्येक मंदिर में स्थापित की जाए। अध्यक्ष वैभव जैन, संयोजक विशाल वर्मा ने कहा कि संगठन द्वारा जनपद के प्रत्येक मंदिर में संपर्क किया जा रहा है, जिस मंदिर की कमेटी या पंडित द्वारा जगह उपलब्ध कराई जा रही है, वहां पर बाबा खाटू श्याम का शीश विधिविधान से प्राण प्रतिष्ठा के साथ विराजित किया जाएगा। उपाध्यक्ष राहुल अग्रवाल और कोषाध्यक्ष हर्षित गर्ग ने कहा की श्री बालाजी लखदातार श्याम प्रेमी संगठन 108 सदस्यों का संगठन है, जोकि अपने उद्देश्य को लेकर आने वाले वर्षों में प्रत्येक माह भिन्न-भिन्न मंदिरों में बाबा की छवि लगाने का कार्य कर रहा है, जिसमें सभी श्याम प्रेमी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है। राजा जैन, आशीष शर्मा ने कहा कि प्रथम श्री श्याम बाबा का शीश श्री सत्यनारायण मंदिर में विराजमान किया गया है, जिस की प्राण प्रतिष्ठा पंडित सेवक द्वारा कराई गई। इसके साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान मुकेश चौरसिया, मनीष, अरविंद गुप्ता, विनय जैन, राजकुमार चावला, वैभव जैन, राहुल अग्रवाल, आशीष शर्मा, राजकुमार मित्तल, विशाल वर्मा, कमल चौरसिया, विकास गुप्ता, निकुंज बंसल, दीपक सैनी, अनमोल जैन, सौरभ जैन, मुकेश चौरसिया, नीतीश गोयल, अनुज गोयल, रोहित गोयल, पारस मेहता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान हरि की कृपा से मिलती है सुख समृद्धि
सहारनपुर। मोहल्ला चोंताला स्थित श्री बालाजी मंदिर में श्री सत्यनारायण कथा का आयोजन किया गया। कथा व्यास अजय किरण महाराज ने भगवान नारायण की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि भगवान हरि अपने भक्तों के सभी कष्ट दूर करते हैं। श्री सत्यनारायण कथा के अनुसरण से व्यक्ति सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। कथा के संपन्न होने पर भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान मुकेश चौरसिया, सतीश सिंघल, मान सिंह जैन, संजय कर्णवाल, मनमोहन शर्मा, राकेश मोहन शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, अजय शर्मा, विजय शर्मा, नितिन शर्मा, अभिनव वशिष्ठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed