फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   State tax team raided building material dealer

Saharanpur News: भवन निर्माण सामग्री कारोबारी के यहां राज्यकर के दल ने मारा छापा

Thu, 19 Jan 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 19 Jan 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
State tax team raided building material dealer
सहारनपुर। राज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा के अधिकारियों ने मंगलवार को शामली के बुढ़ाना रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर छापा मारा। भवन निर्माण सामग्री कारोबारी के यहां की गई जांच के समय घोषित स्टॉक के सापेक्ष करीब एक करोड़ रुपये का माल कम पाया गया। छापे की कार्रवाई देर शाम तक चली। राज्यकर विभाग के अपर आयुक्त श्रेणी-1 सत्यपाल सिंह और अपर आयुक्त श्रेणी- 2 एमएस चौबे के निर्देश पर शामली के बुढ़ाना रोड स्थित एक भवन निर्माण सामग्री कारोबारी के प्रतिष्ठान पर छापा मारा गया। अपर आयुक्त श्रेणी-1 ने बताया कि भवन निर्माण सामग्री का कारोबार करने वाली इस फर्म द्वारा पिछले कुछ वर्षों से नकद रूप में जमा कराए जा रहे कर में गिरावट आई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में फर्म द्वारा नकद रूप में कोई कर नहीं जमा किया गया। जांच के दौरान फर्म द्वारा किए गए आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) क्लेम में अनियमितताएं पाई गई हैं। जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि विक्रेता ने काफी मात्रा में माल की बिक्री की गई है, लेकिन इससे संबंधित बिल जारी नहीं किए गए। जांच के समय करीब एक करोड़ का स्टॉक प्रपत्रों में घोषित स्टॉक के सापेक्ष कम पाया गया। जांच पूरी होने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। इस दौरान राज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा के संयुक्त आयुक्त जीपी सिंह, उपायुक्त अवधेश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed