फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   State level inspector inspected the examination centers

राज्य स्तरीय निरीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

Tue, 28 Sep 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
State level inspector inspected the examination centers
सहारनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की अंक सुधार परीक्षा सोमवार को जनपद के 11 केंद्रों पर संचालित हुई। शासन द्वारा नामित राज्य स्तरीय निरीक्षण अधिकारी शील वर्मा ने दो परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

सोमवार को पहली पाली में हाई स्कूल की परीक्षा हुई। इसमें 1111 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 950 ने परीक्षा दी, जबकि 161 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। पहली ही पाली में 12वीं की भी परीक्षा हुई। पंजीकृत 23 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 19 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि चार ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 12वीं की एक और परीक्षा हुई, इसमें पंजीकृत 128 के सापेक्ष 97 ने परीक्षा दी, जबकि 31 गैरहाजिर रहे। राज्य स्तरीय निरीक्षण अधिकारी शील वर्मा ने पहली पाली में जनता इंटर कॉलेज नागल और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज देवबंद तथा दूसरी पाली में राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट सहारनपुर व राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पुल जोगियान सहारनपुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चारों जगह पर परीक्षा सुचारु रूप से चलती मिली। इसके अलावा दोनों सचल दस्तों के अलावा भी आधा दर्जन से अधिक केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed