फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   State Inter College experimental examinations from eight

राजकीय इंटर कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षाएं आठ से

Sat, 06 Feb 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
State Inter College experimental examinations from eight
सहारनपुर। राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट में यूपी बोर्ड परीक्षाओं के तहत 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आठ फरवरी से शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य महावीर सिंह ने बताया कि जीव विज्ञान की परीक्षा आठ फरवरी को होगी, इसमें राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट के संस्थागत एवं व्यक्तिगत, राजकीय इंटर कॉलेज कमेला कॉलोनी के व्यक्तिगत तथा मुरारी इंटर कॉलेज ताहरपुर के संस्थागत परीक्षार्थी शामिल होंगे। नौ फरवरी को भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट तथा मुरारी इंटर कॉलेज ताहरपुर के संस्थागत परीक्षार्थी शामिल होंगे। दस फरवरी को होने वाली भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा में राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट तथा राजकीय इंटर कॉलेज कमेला कॉलोनी के व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल होंगे। 11 फरवरी को रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट के संस्थागत एवं व्यक्तिगत, राजकीय इंटर कॉलेज कमेला कॉलोनी के व्यक्तिगत तथा मुरारी इंटर कॉलेज ताहरपुर के संस्थागत परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे।

प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि जारी
जेवी जैन इंटर कॉलेज पुराना कलसिया रोड में 12वीं के प्रेक्टिकल आठ फरवरी से शुरू हो रहे हैं। प्रधानाचार्य अतुल जैन ने बताया कि आठ फरवरी को रसायन विज्ञान, नौ फरवरी को भौतिक विज्ञान, दस फरवरी को जीव विज्ञान तथा 11 फरवरी को भूगोल का प्रेक्टिकल होगा। उन्होंने संबंधित परीक्षार्थियों को समय से विद्यालय पहुंचकर परीक्षा में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed