फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   State government should solve the problems of traders: Aggarwal

व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करे प्रदेश सरकार : अग्रवाल

Thu, 03 Sep 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
State government should solve the problems of traders: Aggarwal
देवबंद में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमांल की नवगठित कार्यकारिणी के साथ पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
देवबंद (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की एक बैठक में सरकार से व्यापारियों की समस्याओं का गंभीरता से लेकर उनका समाधान करने की मांग की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रदेश मंत्री हरिओम सिंघल के आवास पर आयोजित बैठक में प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री लोकेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों का भारी नुकसान हुआ है। इसलिए सरकार को चाहिए कि जीएसटी रिटर्न देर से जमा करने पर पैनल्टी ब्याज व जुर्माना माफ किया जाए। लॉकडाउन के समय का बिजली का बिल पूरी तरह माफ किया जाए। क्योंकि दुकान बंद रहीं और बिजली का इस्तेमाल भी नहीं हुआ। इसलिए बिल देने का कोई औचित्य नहीं रहा। कहा कि व्यापारियों द्वारा ली गई सीसी लिमिट व बैंकों के कर्जों का तीन माह का बयाज माफ किया जाए, नवीन मंडी स्थलों के अंदर कारोबार करने वाले व्यापारियों का मंडी शुल्क समाप्त किया जाए। इसके साथ ही लोकेश अग्रवाल ने जीएसटी व इनकम टैक्स देने वाले व्यापारियों को 65 वर्ष की उम्र के बाद कम से कम 30 से 50 हजार रुपये पेंशन देने, व्यापारियों को दुघर्टना बीमा, स्वास्थ्य बीमा, लूट, हत्या, डकैती व दुकान में आग लगने पर शासन द्वारा मुआवजा दिया जाने तथा बैंक की सभी प्रकार की वसूलियां छह माह के लिए स्थगित की जाने की मांग की। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष जसवंत बतरा व प्रांतीय महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने राकेश सिंघल को प्रांतीय मंत्री जबकि संदीप शर्मा एड., अशोक राणा, शिवराज सिंह रोड, सुधीर गर्ग, फुरकान अंसारी को नगर कार्यकारिणी का संरक्षक बनाया गया। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष दीपक गर्ग ने नगर कमेटी का गठन किया। इसमें मुस्तफा सलमानी उपाध्यक्ष, घनश्याम गुप्ता महामंत्री, मनोज नामदेव कोषाध्यक्ष, विशाल गर्ग वरिष्ठ मंत्री, मनोज बंसल एड. को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग, राम मोहन सैनी, मनोज गोयल, मनीष गर्ग, लक्की गोयल, संदीप, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed