फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Star Warriors won in cricket

क्रिकेट में स्टार वरियर्स जीता

Thu, 14 Jan 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 14 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Star Warriors won in cricket
जेवी जैन कॉलेज के मैदान में बुधवार को शिक्षक संघ की ओर से मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। इसे स्टार वरियर्स ने इगल इलेविन को दो विकेट से  हरा दिया।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए इगल इलेविन की ओर से नौ विकेट पर 20 ओवर में 170 रन बनाए गए। इसमें राजीव वत्स ने 38, मनु गुप्ता ने 36, राजवीर 26 और पंकज गुप्ता ने 20 रन का योगदान दिया। स्टार वरियर्स की ओर से विवेक राठी ने दो, संदीप गुप्ता ने एक, संजीव तोमर ने एक और राकेश ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन


इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टार वरियर्स ने 18.2 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर ही जीत हासिल कर ली। इस टीम की ओर से विवेक राठौर ने 29, हरवीर ने 34 नाबाद और अमित ने धुआंधार बल्लेबाजी कर 16 गेंद पर सात छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन बनाए। इगल इलेविन की ओर से राजवीर ने चार विकेट लिए। पंकज और मनु ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैन ऑफ द मैच अमित कुमार, बेस्ट बैट्समैन डा. हरवीर सिंह और बेस्ट बॉलर राजवीर रहे। कॉलेज के प्राचार्य डा. विनोद कुमार और शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया। अंपायर अनुज चौधरी और तुलसी रहे।

स्कोरर की भूमिका सचिन राठौर और शुभम ने निभाई।

कमेंट्री मोहित शर्मा ने की। मैच के दौरान राकेश चंद्रा, संजय मौर्य, लोकेश कुमार, सतेंद्र, संजीव सैनी, हरिओम गुप्ता, गुरदास, विवेक अग्रवाल, डा. वकुल बंसल, राजकुमार, नरेंद्र सारस्वत, आरके गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed