फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Stagnation in wheat production increased the challenge

किसानों की मेहनत से लगातार बढ रही खाद्यान्न की उत्पादकता

Sun, 16 Oct 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Stagnation in wheat production increased the challenge
सहारनपुर। बढ़ी आबादी की जरूरतों को पूरा करने के संकल्प के रूप में रविवार को विश्व खाद्य दिवस मनाया जा रहा है, लेकिन हम सहारनपुर में अनाज उत्पादन की स्थिति की बात करें तो भविष्य की चुनौतियां बढ़ रही हैं। कृषि जोत का आकार घट रहा है। प्रमुख अनाज गेहूं का उत्पादन एक जगह आकर ठहर सा गया है। तीन सालों में उत्पादन में वृद्धि नहीं हुई है।
विज्ञापन

धान और मक्का का उत्पादन और रकबा बढ़ा हैं लेकिन इनके प्रति किसानों का रुझान कम हो रहा है और धान व गेहूं के मुकाबले इनका रकबा बहुत कम है। बाजरा और ज्वार जैसी फसल खेतों से गायब हो चुकी हैं। वर्ष 2016- 17 में जिले में गेहूं की औसत उत्पादकता 37.57 क्विंटल प्रति हेक्टेयर थी, जो अगले साल बढ़कर 43.74 क्विंटल पर पहुंच गई। लेकिन उसके बाद के तीन सालों में यह गिरी और दो साल से 40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पर ठहरी हुई है।
विज्ञापन

पिछले सात वर्षों में गेहूं का क्षेत्रफल भी 90 हजार हेक्टेयर से बढ़कर इस बार 1.11 लाख हेक्टेयर तक पहुंचने की उम्मीद है। जनपद में धान का रकबा 58 हेक्टेयर और मक्का की खेती करीब मात्र 700 हेक्टेयर में होती है। ज्वार और बाजरे की फसल तो किसान पशुओं के चारे की जरूरत पूरा करने के लिए बो रहे हैं। मक्का की औसत उत्पादकता में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले दो सालों में ही छह क्विंटल प्रति हेक्टेयर की गिरावट इसमें आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

- जनपद में गेहूं, धान और गन्ने का क्षेत्रफल बढ़ा है। दलहनी फसलों की खेती में किसान कम रुचि दिखा रहे हैं। जिससे इन फसलों का रकबा घट रहा है। डॉक्टर राकेश कुमार, उप निदेशक कृषि।

लगातार फसल लेने और फसल चक्र नहीं अपनाने के चलते मृदा में जीवांश कार्बन की कमी आई है। इसके अलावा मौसम के उतार चढ़ाव के कारण गेहूं, मक्का समेत अन्य फसलों की उत्पादकता में ठहराव आया है। - डॉ. आई के कुशवाहा, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र
पांच वर्षों की खाद्य उत्पादकता ( क्विंटल प्रति हेक्टेयर)
फसल 2018-19 2019-20 2020-21 2021-22
धान 25.21 27.03 27.72 31.09
मक्का 23.88 25.54 26.48 20.06
गेहूं 42.12 38.92 40.83 40.67
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed