फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Stage ready for Prime Minister's public meeting, helicopter landed

प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए मंच तैयार, हेलिकॉप्टर उतारे

Wed, 09 Feb 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Stage ready for Prime Minister's public meeting, helicopter landed
सहारनपुर। रिमाउंट डिपो मैदान पर बृहस्पतिवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। इसको लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इसके साथ ही बनाए चार हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर उतारकर रिहर्सल किया गया। चप्पे-चप्पे पर अर्द्धसैनिक बल, पीएसी जवान, पुलिस तैनात रहेगी। इसके साथ कई ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। वाटरप्रूफ मंच तैयार करने के साथ बड़ी संख्या में कुर्सियां बिछाई गई हैं।
विज्ञापन

एडीजी राजीव सभरवाल, जिलाधिकारी अलिखेश सिंह, एसएसपी आकाश तोमर, एसपी सिटी राजेश कुमार समेत तमाम अधिकारियों ने बुधवार को पूरे दिन देहरादून रोड स्थित रिमाउंट डिपो मैदान का जायजा लिया। इसके साथ ही खामियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को दूर करने के निर्देश दिए। जनसभा स्थल के चारों अर्द्धसैनिक बलों व पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। इसके साथ ही कई निरीक्षक, उपनिरीक्षक, कांस्टेबल, होमगार्ड, चौकीदारों को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया जाएगा। मैदान के उत्तर की दिशा में स्थित मकानों पर भी फोर्स को तैनात की जाएगी। इसके साथ ही चार से पांच ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने देर शाम तक सभी व्यवस्था को पूरा कराया।
विज्ञापन

बनाए गए चार हेलीपैड, उतारे हेलिकॉप्टर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बृहस्पतिवार को तीन हेलिकॉप्टर आएंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी राजकीय हेलिकॉप्टर से आएंगे। इसलिए चार हेलीपैड तैयार किए गए हैं। बृहस्पतिवार को वायुसेना के अधिकारियों की मौजूदगी में एयरफोर्स ने हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर उतारकर रिहर्सल भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपीजी ने संभाली सुरक्षा की कमान
पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही एसपीजी ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली है। एसपीजी के अधिकारियों ने हेलीपैड से लेकर मंच तक जायजा लिया। उन सभी रास्तों को चेक किया गया। जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलिकॉप्टर से उतरकर मंच पर जाएंगे।
नगर निगम ने बनाए शौचालय और पानी की व्यवस्था
नगर निगम की ओर से जनसभा स्थल पर शौचालय बनाए गए हैं। इसके साथ ही लोगों के लिए शुद्धजल की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त सफाई व्यवस्था के लिए सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है।

इतनी फोर्स रहेगी तैनात
-दो एडीजी
-दो डीआईजी
-पांच एसपी
-12 एडिशनल एसपी
-21 डिप्टी एसपी
-18 थानों के निरीक्षक
-35 निरीक्षक
-235 उपनिरीक्षक
-1150 हेडकांस्टेबल
-100 यातायात पुलिस के सिपाही
-16 यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक
-पांच कंपनी पीएसी
-400 होमगार्ड और 200 चौकीदार
रूट रहेगा डायवर्ट
-जनसभा में शामिल होने वाले वाहनों को छोड़कर रिमाउंट डिपो की तरफ वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा।
-हरियाणा की तरफ देहरादून जाने वाले वाहन बाईपास से होकर आएंगे और जाएंगे।
-दिल्ली से देहरादून की तरफ जाने वाले वाहन भी बाईपास से होकर आएंगे व जाएंगे।
-नागल की तरफ से देहरादून और हरियाणा की तरफ जाने वाले वाहन भी बाईपास से होकर जाएंगे। इसी तरह सभी वाहन शहर के आउटर से बाईपास से गुजरेंगे।
काफिला भी तैयार, किया रिहर्सल
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर रिमाउंट डिपो मैदान पर ही उतरेंगे, लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई। यदि किसी कारणवश रिमाउंट डिपो मैदान पर हेलिकॉप्टर नहीं उतरे तो सरसावा एयरबेस से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री काफिले के साथ जनसभा स्थल पर जाएंगे। इसको लेकर रिहर्सल भी गई है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की और उनके काफिले में चलने वाली गाड़ियां सहारनपुर पहुंच गईं। सरसावा एयरबेस से लेकर जनसभा स्थल पर रिहर्सल भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed