फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SSP virtually inaugurated 85 outposts in the district.

Saharanpur News: एसएसपी ने किया जिले की 85 चौकियों का वर्चुअल उद्घाटन

Tue, 02 Dec 2025 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
SSP virtually inaugurated 85 outposts in the district.
फोटो सहित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुवांरका/ शाकंभरी/ खेड़ा अफगान/ चिलकाना/गागलहेड़ी। एसएसपी आशीष तिवारी ने जिले की सभी 85 पुलिस चौकियों का जीर्णोद्धार पूर्ण कराकर सोमवार को उनका ऑनलाइन वर्चुअल उद्घाटन किया। स्थानीय स्तर पर भी पुलिसकर्मियों द्वारा इन चौकियों पर कराए गए कार्य का लोकार्पण कराया गया।


ट्रांसपोर्ट नगर चौकी के नवीनीकरण का उद्घाटन एमआर इंटर कालेज की छात्रा प्रतिज्ञा व प्रिया ने फीता काटकर किया। पुवांरका चौकी का उद्घाटन पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्यति विद्यालय पुवांरका की प्रधानाध्यापक मधु ने किया। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में पुलिस चौकी का उद्घाटन शंकराचार्य आश्रम प्रभारी एवं अखिल भारतीय संत संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सहजानंद जी महाराज एवं मंदिर व्यवस्थापक राणा आदित्य प्रताप सिंह ने किया। बादशाही बाग पुलिस चौकी का उद्घाटन सीओ वैभव पांडे ने किया। खेड़ा अफगान पुलिस चौकी में स्वामी केलानाथ कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने शुभारंभ किया। चिलकाना की पठेड चौकी के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन प्राथमिक विद्यालय बरथाकायस्थ की छात्रा आयशा रिजवान ने फीता काटकर किया। थाना अध्यक्ष विनोद कुमार, एजाज प्रधान, फिरोज खान, अनूप प्रधान, आबिद इसम सिंह प्रधान, इकराम भारती आदि रहे। गागलहेड़ी की महिला रिपोर्टिंग चौकी का उद्घाटन राजकीय कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्य शीतल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed