फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SSP Dr. Vipin Tada has suspended three policemen including Inspector in Saharanpur

Saharanpur: एसएसपी के सख्त तेवर, इंस्पेक्टर समेत तीन को किया निलंबित, ये है बड़ी वजह

Wed, 28 Dec 2022 09:16 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 28 Dec 2022 09:16 PM IST
सार

Saharanpur News : एसएसपी ने इंस्पेक्टर समेत तीन को निलंबित किया है। जानिए इस कार्रवाई के पीछे क्या बड़ी वजह है।

विज्ञापन
SSP Dr. Vipin Tada has suspended three policemen including Inspector in Saharanpur
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सहारनपुर जनपद में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने विवेचनाओं का समय से निस्तारण न करने पर थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर अविनाश गौतम सहित तीन को निलंबित किया। 

विज्ञापन


एसएसपी ने पिछले दिनों फरियादियों की समस्याओं और मामलों की विवेचनाओं का समय रहते निस्तारण करने के निर्देश दिए थे। मंगलवार रात एसएसपी थाना जनकपुरी गए थे। उन्होंने अर्दलीरूम का निरीक्षण भी किया, जहां पर उन्होंने दर्ज मामलों की समीक्षा की। इस दौरान एसएसपी को मामलों में लापरवाही नजर आई। 
विज्ञापन


वहीं एसएसपी ने देखा कि थाने पर तैनात उपनिरीक्षक सुनील वर्मा के पास कई मामलों की जांच हैं, लेकिन यह लंबित पड़ी है। इसी तरह अतिरिक्त निरीक्षक अंजू की विवेचनाओं में खामियां मिलीं। इस संबंध में एसएसपी ने थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर अविनाश गौतम से जानकारी ली, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: तुनिषा आत्महत्या मामले में आरोपी शीजान का मेरठ से खास नाता, दो बहनों ने टेलिविजन पर कमाया है नाम

इसी के चलते एसएसपी ने बुधवार की शाम थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर अविनाश गौतम, अतिरिक्त निरीक्षक अंजू और उपनिरीक्षक सुनील वर्मा को निलंबित कर दिया। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: मासूम बच्चे बोले- मम्मी ने पकड़े पैर, अंकल ने दबाया पापा का गला, वारदात का ऐसा सच, अफसर भी हैरान

एसएसपी ने बताया कि विवेचनाओं का समय से निस्तारण न होने पर कार्रवाई की गई है। वहीं, सूत्र बताते हैं कि अभी कई इंस्पेक्टर व उपनिरीक्षकों पर भी कार्रवाई होगी, जो मामलों में लापरवाही बरत रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed