{"_id":"61afa143900a5a3c0336c458","slug":"ssp-changed-station-in-charge-saharanpur-news-mrt567964975","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ने थाना प्रभारी बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी ने थाना प्रभारी बदले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। एसएसपी आकाश तोमर ने मंगलवार को कई थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है।
एसएसपी ने बताया कि देहात कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार त्यागी व कोतवाली गंगोह प्रभारी प्रवेश कुमार को अपराध शाखा विवेचना सेल भेजा गया है। पुलिस लाइन से निरीक्षक परविंदर पाल सिंह को कोतवाली गंगोह की कमान सौंपी गई। इसी तरह अपराध शाखा विवेचना सेल से निरीक्षक सुरेंद्र सिंह को देहात कोतवाली का चार्ज दिया गया। थाना जनकपुरी प्रभारी प्रवेश कुमार को नगर कोतवाली में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात किया गया। इनके स्थान पर अपराध शाखा विवेचना सेल से इंस्पेक्टर अविनाश गौतम को कोतवाली जनकपुरी का प्रभारी बनाया गया है। इनके अलावा थाना जनकपुरी में तैनात उपनिरीक्षक ओमेंद्र सिंह को थाना मिर्जापुर का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। मिर्जापुर थाने से उपनिरीक्षक सतीश यादव को वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर ही महिला थाने भेजा गया है।