फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sriganganagar and Karmabhumi Express stood at the station

खड़ी रही श्रीगंगानगर और कर्मभूमि एक्सप्रेस, यात्री परेशान

Fri, 19 Feb 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Sriganganagar and Karmabhumi Express stood at the station
अन्य केंद्रों के लिए...
विज्ञापन

स्टेशन पर खड़ी रहीं श्रीगंगानगर और कर्मभूमि एक्सप्रेस
रेल रोको आंदोलन की वजह से यात्री हुए परेशान
फोटो 3 की सीरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रेल रोको आंदोलन की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर श्रीगंगानगर एक्सप्रेस एक घंटा और कर्मभूमि एक्सप्रेस पांच घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सहारनपुर में टपरी रेलवे स्टेशन और हरियाणा यमुनानगर के पास किसानों ने रेलवे ट्रैक पर बैठकर विरोध जताया। इस वजह से स्टेशन पर श्रीगंगानगर और कर्मभूमि एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। बिहार के कटियार निवासी बाबुल कर्मभूमि एक्सप्रेस से अमृतसर जा रहे थे। उन्होंने कहा कि ट्रेन रुकने की वजह से परेशानी झेलनी पड़ी। उन्हें आवश्यक काम से अमृतसर पहुंचना था।
विज्ञापन

बिहार खगरिया निवासी बंटी शर्मा भी अमृतसर जा रहे थे। उन्होंने कहा कि ट्रेन रोके जाने से बच्चों को काफी परेशानी हुई। बिहार के किशनगंज निवासी गुलराज और पश्चिम बंगाल निवासी महमूद आलम ने कहा कि आंदोलन के जरिए आम नागरिकों को परेशान नहीं करना चाहिए। ट्रेन रुकने की वजह से यात्रा में विलंब हुआ है, जो सभी यात्रियों सहित रेलवे प्रशासन के लिए परेशानी का सबब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed