फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sri Krishna Janmashtami festival celebrated with great fanfare in schools

स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

Sat, 24 Aug 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sri Krishna Janmashtami festival celebrated with great fanfare in schools
माधवनगर स्थित लिटिल ऐंजल्स स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधा कृष्ण बने छात्र छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया। नौनिहाल कन्हैया के रूप में सजकर स्कूलों में पहुंचे थे। अनेक स्कूलों में श्रीकृष्ण और सुदामा बने बच्चों ने मंचन भी किया। कई जगह मटकी भी फोड़ी गई।
विज्ञापन

लिटिल एंजल्स स्कूल में जन्माष्टमी को लेकर बच्चों में खासा उत्साह रहा। बच्चों ने स्कूल को मटकी और फूलों से सजाया। राधा-कृष्ण, वासुदेव और देवकी की वेशभूषा में पहुंचे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। प्रधानाचार्य मनीष मंगल ने बधाई दी। बचपन प्ले स्कूल में जन्माष्टमी का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य ने श्रीकृष्ण की पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चे कान्हा के रूप में सजकर पहुंचे थे। माउंट लिट्रा जी स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी लीलाओं का प्रभावी मंचन किया गया। प्रधानाचार्य टीडीएस भारद्वाज ने बच्चों और शिक्षकों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। वर्धमान एकेडमी में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण के जन्म, गाय और ग्वाले, सुदामा और श्रीकृष्ण, रासलीला, कृष्ण सुदर्शन चक्र आदि झांकियां सजाई गईं। मुख्य अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष राकेश जैन रहे। इस मौके पर मानसिंह जैन, सुशांत सिंघल, नीना धींगड़ा, विपिन जैन, मनीष जैन, पारुल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सहारनपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मल्हीपुर रोड स्थित नालंदा वर्ल्ड स्कूल में राधा-कृष्ण फैंसी ड्रेस और दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल चेयरमैन सुभाष चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में राधा के रूप में आरोही ने प्रथम, विशिका ने द्वितीय और मायरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि फारिया को सांत्वना पुरस्कार मिला। कृष्ण के रूप में आयांश ने प्रथम, अभिराज ने द्वितीय, जाफिर ने तृतीय स्थान पाया, जबकि पार्थ को सांत्वना पुरस्कार मिला। वहीं, दही हांडी प्रतियोगिता में बच्चों ने खूब आनंद लिया। कक्षा पांच की नव्या चौधरी और कक्षा छह की प्रज्ञा ने कान्हा सो जा जरा गाने पर युगल नृत्य पेश किया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा सृष्टि सक्सेना और माही चौधरी ने किया।

उधर, दिल्ली रोड स्थित स्प्रिंग बैल्स स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चों ने राधा और कृष्ण का रूप धरकर नृत्य किया। सामूहिक गान कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्या अलका कुमार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के विषय में बच्चों को जानकारी दी। इस दौरान अनंत, दीपांशु, लवदीप, श्रुति, एंजिल, बुशरा, पलक और इनाया ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

दिल्ली रोड स्थित बचपन प्ले स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजे छात्र छात्राएं

दिल्ली रोड स्थित बचपन प्ले स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजे छात्र छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

माउंट लिटरा स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते ?

माउंट लिटरा स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते ?- फोटो : SAHARANPUR

दून वैली पब्लिक स्कूल मे कृष्ण राधा की वेशभूषा में सजे बच्चे

दून वैली पब्लिक स्कूल मे कृष्ण राधा की वेशभूषा में सजे बच्चे- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed