{"_id":"66e9fc0a4fa952002802d024","slug":"sps-dispute-reached-the-police-station-compromise-was-done-at-the-office-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-131699-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: थाने पहुंची सपा की कलह, कार्यालय पर हुआ समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: थाने पहुंची सपा की कलह, कार्यालय पर हुआ समझौता
Wed, 18 Sep 2024 03:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 18 Sep 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सपा में आपसी कलह नहीं रुक रही है, जो अब थाने तक भी पहुंच गई। सपा के एक पदाधिकारी ने थाना कुतुबशेर में तहरीर देकर जिलाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। हालांकि बाद में सपा कार्यालय पर जाकर अपनी गलती भी स्वीकार कर ली। शिकायतकर्ता का कहना था कि किसी के कहने पर यह शिकायत दे दी थी।
दरअसल, समाजवादी पार्टी में पिछले काफी दिनों से कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उनाली गांव के रहने वाले राजकुमार बिरला सपा में डॉ. बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के प्रदेश सचिव है। राजकुमार ने थाना कुतुबशेर में सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें बताया कि नौ सितंबर को एक नेता के यहां पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई थी, जिसमें वह भी शामिल हुए थे। राजकुमार का आरोप है कि 11 सितंबर को पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद ने नौ तारीख की मीटिंग में जाने का कारण पूछा। आरोप है कि जिलाध्यक्ष ने अपशब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौच की। साथ ही धक्का दिया और जातिसूचक शब्द बोले। राजकुमार ने थाना कुतुबशेर में तहरीर देकर सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
-- -- --
उधर, मामले का पता चलते ही कुछ सपा कार्यकर्ता बीच में आए, जिसके बाद शिकायतकर्ता पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। शिकायतकर्ता राजकुमार ने बताया कि किसी के कहने पर तहरीर दे दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं करानी। सपा में कोई मनमुटाव नहीं है। सभी मिलकर काम करेंगे। वहीं, जिलाध्यक्ष का कहना है कि कोई मनमुटाव नहीं है।