फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sports talents lagging behind due to lack of field

शिक्षा

Fri, 17 Dec 2021 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Sports talents lagging behind due to lack of field
सहारनपुर। जनपद में प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों से लेकर महाविद्यालयों तक में खेल मैदानों की हालत खराब है। उनका रखरखाव नहीं हो पा रहा है। वहीं, 30 फीसदी से अधिक माध्यमिक विद्यालयों में मैदान नहीं हैं। वहीं, महाविद्यालयों में भी मैदानों के रखरखाव की व्यवस्था नहीं है। इनके चलते बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षण संस्थानों में साल में एक बार खेल आयोजनों की औपचारिकता पूरी की जाती है। जनपद में शिक्षण संस्थाओं के खेल मैदानों की स्थिति पर रिपोर्ट...
विज्ञापन

उधार के मैदानों पर होती हैं प्रतियोगिताएं
जनपद में परिषदीय, एडेड प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की संख्या 1438 हैं। इनमें कक्षा एक से पांच तक के 865, कक्षा एक से आठ तक के 405 और कक्षा छह से आठ तक के 168 विद्यालय शामिल हैं। किसी भी विद्यालय के पास ऐसा मैैदान नहीं है, जहां कायदे से खेल प्रतियोगिताएं कराई जा सकें। इसलिए वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम या अन्य मैदानों का सहारा लेना पड़ता है। इस बार गोचर महाविद्यालय में जनपद स्तरीय खेल कराए गए हैं।
विज्ञापन

30 फीसदी विद्यालयों में मैदान नहीं
जिले में माध्यमिक विद्यालयों की संख्या 235 है। इनमें 56 राजकीय, 81 एडेड और शेष वित्तविहीन विद्यालय हैं। एडेड और वित्तविहीन तो दूर की बात कईं राजकीय माध्यमिक विद्यालयों तक के पास अपने मैदान नहीं हैं। राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट का मैदान पुल जोगियान पर है। जिसकी देखरेख नहीं की जा रही है। इसी मैदान पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बनाया गया है। कई एडेड माध्यमिक विद्यालयों ने अपने मैदान किराए पर दिए हुए हैं। श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज व बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज के मैदान पर निजी क्रिकेट एकेडमी संचालित की जा रही हैं। जिनकी वजह से विद्यालयों के खेल बंद हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेजों में मैैदानों की अनदेखी
उच्च शिक्षा की बात करें तो जनपद में सात राजकीय और चार एडेड महाविद्यालय हैं। इनमें खेल मैदानों के रखरखाव की व्यवस्था नहीं है। नगर के जेवी जैन कॉलेज के मैदान में भी झाड़ियां उगी हुई हैं। महाराज सिंह कॉलेज के मैदान जनता रोड स्थित मैदान में उपले और गोबर डाला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed