फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Spend more time in prayer in last Ashra: Qari Ishaq

आखिरी अशरे में इबादत में गुजारें अधिक वक्त : कारी इस्हाक

Sat, 15 Apr 2023 11:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 15 Apr 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Spend more time in prayer in last Ashra: Qari Ishaq
मौलाना कारी इस्हाक गोरा
देवबंद। जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक और प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि रमजान माह का आखिरी अशरा (अंतिम दस दिन) चल रहा है। इसलिए इसमें सभी की जिम्मेदारी बनती है कि वह अल्लाह की रजा (खुशी) हासिल करने के लिए ज्यादा से ज्यादा इबादत में अपना वक्त गुजारे।
विज्ञापन




रमजान माह के आखिरी अशरे पर मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि इसमें फर्ज नमाजों के साथ नफली इबादतों का खास ख्याल रखें। कुरआन की तिलावत करें, अपनी जुबान को अल्लाह के जिक्र से तर रखें और अल्लाह का शुक्र भी अदा करते रहें कि अल्लाह ताआला ने हमें रमजान का महीना अता दिया। कहा कि आखिरी अशरे में उन लोगों के लिए दुआएं मगफिरत करें जो दुनिया से रुखसत हो गए। साथ ही बीमारों की सेहत की दुआ करें। कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि इस बात का खास ख्याल रखें कि जकात की अदायगी के साथ साथ सदका और खैरात भी ज्यादा से ज्यादा निकालें और ऐसे लोगों की तलाश करें जो घर से बाहर निकल कर मांग नहीं सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed