{"_id":"68e01f16bac4aedd750dc3c7","slug":"special-city-buses-will-run-for-medical-colleges-and-universities-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-160074-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी के लिए चलेंगी स्पेशल सिटी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी के लिए चलेंगी स्पेशल सिटी बसें
Sat, 04 Oct 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज और मां शाकंभरी यूनिवर्सिटी के लिए जल्द इलेक्टि्रक सिटी बसें दौड़ेगी। इनके संचालन के लिए आठ अधिकारियों की कंपनी बनाई गई है। पहले चरण में चिकित्सा और शिक्षा को प्राथमिकता दी है। इससे मरीजों व छात्रों को परेशानी नहीं होगी। जल्द ही जिले को इलेक्टि्रक बसें मिल जाएंगी।
इलेक्टि्रक सिटी बसों के संचालन को लेकर काफी समय से प्रयास किए जा रहे हैं। मानकमऊ में चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है। सिटी बस चलने से महानगर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी राहत मिलेगी। जिले में पहले 17 सिटी बसें आनी थीं, लेकिन उन बसों को महाकुंभ में भेज दिया था। इसके चलते नगर निगम ने पुरानी बसों को नहीं मंगाया।
उम्मीद जताई जा रही है कि मुख्यालय से बसें जल्द मिलेंगी। इनका संचालन 25 से 30 किलोमीटर के दायरे में किया जाएगा। पहले चरण में बसों को अंबाला रोड स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज और जनता रोड पर मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के लिए चलाया जाएगा। इसके बाद इन दोनों जगहों पर जाने के लिए मरीजों व छात्रों को डग्गामार वाहनों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। दो-दो बसों चलाई जाएगी।
विज्ञापन
-- कंपनी में यह अधिकारी हैं शामिल
इलेक्टि्रक सिटी बसों के संचालन के लिए कंपनी बन गई है। इसमें नगरीय परिवहन निदेशालय के निदेशक, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, एसएसपी, एसडीए उपाध्यक्ष, नगरायुक्त, परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक और संभागीय परिवहन अधिकारी शामिल हैं। यह अधिकारी जल्द ही बैठक करेंगे। उसके बाद सिटी बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
-- -- --
-- पहले चरण में बनाए गए रूट
- सहारनपुर से कलसिया-बेहट
- सहारनपुर से टपरी-नागल
- सहारनपुर से जंधेड़ा समसपुर-पहांसु-चकवाली
- सहारनपुर से चिलकाना-सरसावा
-- --
-- वर्जन
कंपनी बना ली गई है। इसमें अलग-अलग विभागों के आठ अधिकारी शामिल हैं। पहले 17 सिटी बसें आनी थी लेकिन महाकुंभ में जाने पर नहीं आ पाई। वह पुरानी भी हो गई थी। अब नई इलेक्टि्रक सिटी बसों को मंगाया जा रहा है। जल्द मिलने की उम्मीद है। - डॉ. अजय कुमार, महापौर