फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SP workers under house arrest, kept seated at police station somewhere

सपा नेताओं को किया घरों पर नजरबंद

Mon, 07 Dec 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
SP workers under house arrest, kept seated at police station somewhere
गंगोह के मोहल्ला कुरैशियान में पुलिस द्वारा नजरबंद किए गए सपा नेता इरफान - फोटो : SAHARANPUR
नानौता/अंबेहटा/नकुड़/गंगोह/बेहट/तीतरो। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सपाइयों की किसान यात्रा पर पुलिस सख्त रही। देहात क्षेत्र में कहीं पर सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने थाने पर बैठाए रखा तो जिलाध्यक्ष सहित अन्य नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन

तीतरो में सपा जिलाध्यक्ष चौ रुद्रसैन को भी पुलिस ने उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया। चौ रुद्रसैन ने कहा कि सपाइयों को घरों पर नजरबंद करना लोकतंत्र की हत्या है। नकुड़ एसडीएम हिमांशु नागपाल और सीओ चौब सिंह ने भी जिलाध्यक्ष के घर पहुंचकर उनसे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का अनुरोध किया।
विज्ञापन

उधर, नकुड़ में नारेबाजी करते हुए सपा कार्यकर्ता कार्यालय से जैसे ही बाहर निकले तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से बाहर निकलने के लिए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने पूर्व चेयरमैन खालिद खान सहित सभी को कार्यालय में नजरबंद कर दिया। राशिद कुरैशी, उस्मान गनी, दिलदार खान, मास्टर असलम, अल्ताफ कुरेशी, राव जीशान, राव वाजिद, सागर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोह में पुलिस ने सपा नेता इरफान को उन्हीं के घर में नजरबंद करके रखा। इरफान अलीम ने कहा है कि सरकार जबरदस्ती किसानों व विपक्षी नेताओं की आवाज को दबाने का काम कर रही है जो बर्दाश्त नहीं है।
वहीं, लखनऊ से लौटते समय मुजफ्फरनगर जनपद के रोहाना टोल प्लाजा पर पुलिस द्वारा पूर्व एमएलसी उमर अली खान को रोक लिया जिसमें वह बेहट नहीं पहुंच सके, जिसके चलते बेहट में सपा की किसान यात्रा का कार्यक्रम नहीं हो सका।
नानौता में किसान यात्रा निकालने की तैयारी कर रहे सपा के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी एवं नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अफजाल खान को समर्थकों सहित उनके घरों में नजरबंद कर दिया। सपा नगर अध्यक्ष सादिक सैफी, शहजाद मलिक, विलास राणा, निसार खान, अनीस कुरैशी, शमशेर खान, शौक रजा, दिलशाद मलिक आदि रहे।

अंबेहटा क्षेत्र में बांदूखेड़ी गांव में किसान यात्रा कार्यक्रम से पहले ही पुलिस ने सपा नेता प्रवीण बांदूखेड़ी को समर्थकों सहित उनके घर में नजरबंद कर दिया। वहीं, छुटमलपुर फतेहपुर पुलिस ने सुबह आठ बजे ही सपा के बेहट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रागिब अली को थाने ले आई। सूचना मिलते ही जिला उपाध्यक्ष इसलाम अल्वी, राव मुकर्रम, राव फखरुदीन, मेहताब प्रधान, फैजान प्रधान, राव अयाज, डा मंसूब अली, नौशाद अहमद, कुर्बान भटपुरा, पप्पु भैंसराव, गुलशेर, अलीशेर, फारुख बीडीसी आदि समर्थक थाने पहुंचे। सभी को पुलिस ने दिनभर थाने पर बैठाए रखा। एसओ मनोज चौधरी ने बताया कि शाम चार बजे इन्हें हिदायत देकर भेज दिया गया। इसके अतिरिक्त गांव गुडंब में राव सम्मून, चौधरी मंसूर, विकास चौधरी आदि सपाइयों को भी पुलिस ने उनके घर पर ही नजरबंद किए रखा।

फतेहपुर थाने में पुलिस द्वारा बैठाए गए सपा नेता और कार्यकर्ता

फतेहपुर थाने में पुलिस द्वारा बैठाए गए सपा नेता और कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

रामपुर मनिहारान विधान सभा प्रभारी जसवीर वाल्मीकि को घर में नजरबंद किए पुलिस

रामपुर मनिहारान विधान सभा प्रभारी जसवीर वाल्मीकि को घर में नजरबंद किए पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

तीतरो में सपा जिलाध्यक्ष चौ रुद्रसैन के आवास पर उन्हे आंदोलन में जाने से रोकती पुलिस

तीतरो में सपा जिलाध्यक्ष चौ रुद्रसैन के आवास पर उन्हे आंदोलन में जाने से रोकती पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

अपने घर में नजरबंद सपा नेता प्रवीण बादूखेड़ी

अपने घर में नजरबंद सपा नेता प्रवीण बादूखेड़ी- फोटो : SAHARANPUR

नानौता में सपा नेता अफजाल खान को घर में नजरबंद किए पुलिस

नानौता में सपा नेता अफजाल खान को घर में नजरबंद किए पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed