फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SP Singh made a dig at the Congress, the development promises

राजनाथ ने सपा कांग्रेस पर किए कटाक्ष, किया विकास का वादा

Sun, 12 Feb 2017 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 12 Feb 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
SP Singh made a dig at the Congress, the development promises
केंद्रीय मंत्री राजनाथ का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर क्षेत्र में प्लाइवुड की फैक्ट्रियां लगवाई जाएंगी। जिससे यहां के किसानों को पोपलर का उचित दाम मिल सके।
विज्ञापन


अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वादा किया कि प्रदेश में सरकार बनने पर 14 दिनों में गन्ना मूल्य भुगतान कराया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और सपा और कांग्रेस गठबंधन पर तंज कसे।
विज्ञापन


शनिवार को पुंवारका में आयोजित भाजपा प्रत्याशी महावीर सिंह राणा के समर्थन में आयोजित सभा में गृहमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के किसान पोपलर का रेट कम हो जाने से काफी घाटे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर प्लाइवुड के कारखाने लगाकर किसानों को पोपलर के उचित दाम दिलाएं जाएंगे। प्रदेश में सरकार बनने पर  जहां बिजली का बिल कम किया जाएगा वहीं किसानों को 14 दिनों के भीतर गन्ना मूल्य भुगतान की व्यवस्था भी कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि फसली ऋण को माफ कर किसानों को कर्जे से बाहर निकाला जाएगा और किसान क्रेडिट कार्ड पर कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा। केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक कर सरकार ने पूरे विश्व में देश का सम्मान ऊंचा किया है।

कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की अटल और मोदी सरकार के दामन पर दाग नहीं लगा है जबकि यूपीए सरकार के कार्यकाल में लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे। 

उन्होंने सपा सरकार के विकास के दावे को हवा हवाई बताते हुए अखिलेश के कार्यकाल में प्रदेश की कृषि विकास दर में एक प्रतिशत की कमी आई है और जीडीपी भी घट गई है।


सभा को सांसद राघव लखनपाल, पूर्व सांसद जगदीश राणा, बेहट प्रत्याशी महावीर राणा, मनोज चौधरी आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता धर्मवीर पाल और संचालन महिपाल वाल्मीकि ने किया। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, देववृत त्यागी आदि मंच पर रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed