फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SP city saw the security of the court

एसपी सिटी ने देखी की कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था

Tue, 10 Aug 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
SP city saw the security of the court
कचहरी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसपी सिटी राजेश कुमार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। एसपी सिटी राजेश कुमार ने कचहरी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने न्यायालय परिसर की चेकिंग करने के साथ ही कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही सदर हवालात में लाए जाने वाले बंदियों के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार ने जिला न्यायालय परिसर की चेकिंग की, जिसमें सुरक्षा उपकरणों, बैग स्कैनर, सीसीटीवी कैमरे, सर्वर रूम, कंट्रोल रूम की जांच की गई। इसके अतिरिक्त संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेकर कोर्ट सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस बल की सतर्कता को जांचते हुए दिशा निर्देेश दिए। एसपी सिटी राजेश कुमार ने कहा कि संदिग्धों की निगरानी की जाए। कैमरों में कोई व्यक्ति गलत गतिविधियां करते हुए दिखाई दे तो उसे तुरंत पकड़कर जांच पड़ताल की जाए। छानबीन के बाद उस व्यक्ति को छोड़ा जाए। पेशी पर आने वाले बंदियों के साथ आने वाले उनके परिजनों की भी तलाशी ली जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। करीब एक घंटा तक एसपी सिटी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed