{"_id":"63864a33e619ce31770ba96b","slug":"sp-city-gave-instructions-to-take-strict-action-against-chaotic-elements-saharanpur-news-mrt6157250166","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एसपी सिटी ने दिए अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एसपी सिटी ने दिए अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
कैलाशपुर गांव में बैठक को सम्बोधित करते हुए एसपी सिटी अभिमन्यू मांगलिक
- फोटो : SAHARANPUR
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। कैलाशपुर के बजरंग दल नेता को जान से मारने की धमकी की घटना के बाद एसपी सिटी ने गांव में पहुंचकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
बता दें कि दो सप्ताह पूर्व कैलाशपुर गांव के मंगल सेन कॉलोनी से गोवंश के अवशेष मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता ने थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद बजरंग दल के जिला सहमंत्री को कैलाशपुर निवासी एक मीट विक्रेता ने जान से मारने की धमकी दी थी। इस पर कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी।
देर शाम कैलाशपुर पहुंचे एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने शत्रुहनपुरी कॉलोनी पहुंच बजरंग दल के जिला सहमंत्री और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर गांव में शांति बनाए रखने की अपील की। इसके बाद गांव के पंचायत घर में मुस्लिम समुदाय के लोगों से वार्ता कर आपसी मनमुटाव मिटा कर एक दूसरे के साथ सहयोग करने की बात कही। बैठक के बाद ग्रामीणों ने एसपी सिटी से गांव में खुलेआम बिक रहे नशे को बंद करने की मांग करते हुए अभियान चला कर इसमें संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्यवाई की मांग की। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने जल्द ही ऐसे तत्वों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश थाना प्रभारी सुनील नेगी को दिए। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पप्पू, असलम, इरशाद, इनाम, शफी, गुलफरान, राकेश, अबरार, रिजवान, राजेंद्र, सुरेन्द्र, विक्की, देवेंद्र, विजय, भारत अरविंद, राकेश आदि रहे।